IPL सीजन 15 का 23वां मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। आज के इस मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया है। मुंबई इंडियंस की इस सीजन ये लगातार पांचवीं हार है। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन का विशाल स्कोर बनाया, जबकि मुंबई की टीम नौ विकेट पर 186 रन तक ही पहुंच सकी। पंजाब ने पांच मैचों में तीसरी जीत दर्ज की और तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी हुई थी। लेकिन रोहित 28 और किशन तीन रन बनाकर लगातार ओवरों में पवेलियन लौट गए हैं। हालांकि उसके बाद ब्रेविस और तिलक ने पारी को संभाला। ब्रेविस 49 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। तिलक वर्मा 36 रन बनाकर रन आउट हुए। पोलार्ड 10 रन बनाकर रन आउट हुए।
शिखर धवन ने खेली 70 रन की पारी 
पंजाब की ओर से शिखर धवन ने सर्वाधिक 70 रन बनाए हैं। पंजाब के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। मयंक और धवन के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई। बेयरस्टो 13 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। लिविंगस्टोन 3 गेंद में 2 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए। धवन ने पांच चौकों और तीन छक्कों के दम पर 50 गेंदों पर सर्वाधिक 70 और मयंक ने छह चौकों और दो छक्कों के सहारे 32 गेंदों पर 52 रन बनाए, जबकि जितेश ने दो चौकों और दो छक्कों की बदौलत 15 गेंदों पर 30 और शाहरुख ने दो छक्कों की मदद से छह गेंदों पर 15 रन की तूफानी पारी खेली।
Punjab Kings return to winning ways!
![]()
The Mayank Agarwal-led unit register their third win of the #TATAIPL 2022 as they beat Mumbai Indians by 12 runs.
![]()
Scorecard
https://t.co/emgSkWA94g#TATAIPL | #MIvPBKS pic.twitter.com/fupx2xD2dr
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2022