सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

IPL 2022, PBKS vs GT: गुजरात का विजय अभियान जारी 6 विकेट से जीता मैच, पंजाब के मुँह से छीनी जीत

3 मिनट पढ़ें

IPL सीजन 15 का 16वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। आखिरी गेंद तक चले इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से से मात दी। आखिरी के दो गेंद में राहुल तेवतिया के बेहतरीन छक्के से गुजरात टाइटंस ने अपनी हार को जीत में बदल डाला। जीत की इस हैट्रिक के साथ ही गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान मयंक अग्रवाल 5 और जॉनी बेयरस्टो 8 रन बनाकर आउट हो गए। 34 रनों पर पंजाब ने पहले दो विकेट खो दिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए लियाम लिविंग स्टोन ने शिखर धवन के साथ तेजी से रन बनाना शुरू किया। लिविंग स्टोन ने 21 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़ते हुए 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 64 रन की पारी खेली वहीं धवन ने 35 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हुई। इनके आउट होने के बाद पंजाब का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाया हालांकि राहुल चाहर ने अंत में 22 रनों की पारी खेलकर टीम को 189 रनों के स्कोर तक जरूर पहुंचाया। गुजरात के लिए राशिद खान को सबसे अधिक तीन विकेट मिले।

शुभमन गिल की 96 रन की पारी

PBKS vs GT: राहुल तेवतिया ने दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर पंजाब के मुंह से छीना मैच, गिल की पारी के दम पर गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और मैथ्यू वेड ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। हालांकि वेड 6 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन दूसरे छोड़ गिल अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को जारी रखा। गिल 59 गेंद में 96 रनों की पारी खेली वह आईपीएल में अपने पहले शतक चूक गए। गिल के अलावा के साईं सुदर्शन ने भी अपने डेब्यू मैच में 30 रनों की प्रभावशाली पारी खेली। शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने शतकीया साझेदारी कर टीम को स्कोर के नजदीक पहुंचाया। पंजाब ने आखिरी ओवरों में जोरदार वापसी की, मगर तेवतिाय को कुछ और ही मंजूर था। गुजरात को आखिरी ओवर में 19 रन की जरूरत थी। पहली चार गेंदों पर मात्र 7 ही रन आए थे। ऐसे में गुजरात की जीत नामुमकिन सी लग रही थी, मगर तब तेवतिया ने ओडियन स्मिथ की दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। 59 गेंद में 96 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाने वाले शुभमन गिल “मैन ऑफ द मैच” बने।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *