सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

IPL 2022, LSG vs SRH: आवेश खान के आगे ऑरेंज आर्मी ढ़ेर, लखनऊ ने हैदराबाद को 12 रनों से हराया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL सीजन 15 का 12वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में लखनऊ की टीम ने हैदराबाद को 12 रनों से हराया। आईपीएल के इसी सीजन में डेब्यू करने वाली टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स की ये लगातार दूसरी जीत है, जबकि आईपीएल 2016 की
चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की ये दूसरी हार है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ये मुकाबला जीतने के साथ ही लखनऊ सुपर जाएंट्स पॉइंट्स टेबल में टॉप 5 में पहुंच गई है। टॉस जीतने के बाद पहले खेलते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। 27 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान केएल राहुल ने 68 रनों की शानदार पारी खेली और दीपक हुड्डा ने भी 33 गेंदों पर 51 रन बनाए। आखिर में आयुष बडोनी ने अहम 12 गेंदों पर 19 रन बनाए थे। हैदराबाद के लिए टी नटराजन, रोमारियो शेफर्ड और वाशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट मिले।

आवेश खान का चौका

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। लगातार अंतराल पर हैदराबाद को लखनऊ की टीम ने झटके दिए। हालांकि, मैच आखिरी ओवर तक पहुंचा, लेकिन आखिरी ओवर की पहली गेंद पर वॉशिंग्टन सुंदर आउट हो गए और इसी के साथ टीम की जीत की उम्मीद समाप्त हो गई। हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर खेलकर 9 विकेट खोकर 157 रन बनाए और मुकाबला 12 रन से गंवा दिया। लखनऊ के लिए आवेश खान ने चार विकेट चटकाए, जबकि 3 विकेट आखिरी ओवर में जेसन होल्डर को मिले और 2 सफलताएं क्रुणाल पांड्या को मिलीं। 27 रन देकर 4 विकेट विकेट झटकने वाले आवेश खान “मैन ऑफ़ द मैच”।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *