सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर AAP में हुए शामिल, बताया क्यों उठाया ये कदम

2 मिनट पढ़ें
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर AAP में हुए शामिल, बताया क्यों उठाया ये कदम

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर AAP में हुए शामिल, बताया क्यों उठाया ये कदम

Advertisement

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर AAP में हुए शामिल, बताया क्यों उठाया ये कदम

 

हरियाणा में आम आदमी पार्टी को बड़ी सफलता मिली है. तृणमूल कांग्रेस की हरियाणा इकाई के नेता रहे अशोक तंवर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. इससे पहले वह कांग्रेस की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष थे. AAP में शामिल होने के बाद अशोक तंवर ने कहा- “जनप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में जनहित में किए जा रहे कार्यों ने मुझे आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है. बीते साल नवंबर में ही अशोक तंवर ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी में शामिल हुए थे.

Advertisement

तंवर ने ट्वीट करते हुए लिखा- आम आदमी पार्टी आज के समय में सार्वजनिक भलाई कर रही

तंवर ने ट्वीट करते हुए लिखा- आम आदमी पार्टी आज के समय में सार्वजनिक भलाई, पारदर्शी शासन और समाज के निचले स्तर के लोगों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए जानी जाती है. आप पार्टी भारतीय राजनीति में एक विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभरी है और देशभर में पार्टी की आवाज आम लोगों में गूंज रही है. मैं आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों के लिए अथक प्रयास करूंगा.

तंवर ने लिखा हरियाणा अभूतपूर्व संकट के घेरे में है

इसके साथ ही तंवर ने लिखा हरियाणा अभूतपूर्व संकट के घेरे में है, यहां के लोगों का सरकार पर विश्वास कम है. मैं युवाओं, वंचितों, किसानों, गरीबों, महिलाओं से पुन: जागृति की इस प्रक्रिया में शामिल होने का आह्वान करता हूं. आइए एक उज्जवल हरियाणा, एक बेहतर हरियाणा, एक साहसी हरियाणा बनाने के लिए हाथ मिलाएं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *