सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘टाइगर-3’ में साथ होंगे सलमान खान और शाहरुख खान

2 मिनट पढ़ें
'टाइगर-3' में साथ होंगे सलमान खान और शाहरुख खान

'टाइगर-3' में साथ होंगे सलमान खान और शाहरुख खान

Advertisement

‘टाइगर-3’ में साथ होंगे सलमान खान और शाहरुख खान

सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में फिल्म ‘पठान’ से अपनी एक झलक रिलीज की है। शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये फोटो शेयर की थी और देखते ही देखते ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई। हालांकि एक सवाल जिसका जवाब फैंस लगातार जानना चाह रहे हैं, वो ये कि क्या वाकई शाहरुख खान और सलमान खान सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ आने वाले हैं?

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में सलमान खान कैमियो रोल कर रहे हैं

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में सलमान खान कैमियो रोल कर रहे हैं और शूटिंग पूरी कर चुके हैं ये जानकारी पहले ही सार्वजनिक हो चुकी है। लेकिन क्या शाहरुख खान भी सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर-3’ में रोल करके सबको हैरान करने वाले हैं? TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘टाइगर-3’ के लिए शाहरुख खान और सलमान खान जल्द ही एक साथ शूटिंग करने वाले हैं।

Advertisement

खबर के मुताबिक जून में शाहरुख और सलमान मुंबई में शूटिंग करेंगे

खबर के मुताबिक जून में शाहरुख और सलमान मुंबई में शूटिंग करेंगे। अभी शाहरुख खान स्पेन में फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग में बिजी हैं। स्पेन में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ ‘पठान’ की शूटिंग पूरी करने के बाद SRK राजू हिरानी की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग करेंगे। उधर सलमान खान साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे। इसके बाद दोनों को अपने शेड्यूल से वक्त मिलेगा और तब टाइगर 3 में सलमान खान और शाहरुख खान का सीक्वेंस शूट किया जाएगा। शाहरुख खान और सलमान खान दोनों यूं तो पहले भी साथ काम करते नजर आ चुके हैं। हालांकि दोनों के साथ आने को लेकर फैंस हमेशा ही काफी एक्साइटेड रहते हैं। सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में शाहरुख खान ने डेब्यू किया था और फिर SRK की फिल्म ‘जीरो’ में सलमान खान अहम किरदार निभाते नजर आए थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *