सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, लगातार दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ

2 मिनट पढ़ें
उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, लगातार दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ

उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, लगातार दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ

Advertisement

उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, लगातार दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने आज सीएम पद की शपथ ली, उनके साथ मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 8 और मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली, इस मौके पर पीएम मोदी भी मौजूद थे. उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने धामी का शपथ दिलाई. पुष्कर सिंह धामी के बाद सतपाल महाराज ने शपथ ली. इससे पहले भी वो बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे. उन्हें फिर से धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

सतपाल महाराज चौबट्टाखाल से विधायक है

सतपाल महाराज चौबट्टाखाल से विधायक है और उत्तराखंड के बड़े नेता माने जाते हैं. सतपाल महाराज के बाद प्रेमचंद अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली. उन्होंने संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण की. प्रेमचंद 4 बार विधायक रहे हैं इसके अलावा वो पिछली सरकार में स्पीकर भी रहे हैं. गणेश जोशी ने भी मंत्रीपद की शपथ ली. गणेश जोशी मसूरी से विधायक बने हैं और चार बार विधायक रहे हैं. डॉ धन सिंह रावत ने भी मंत्री पद की शपथ ली. रावत पिछली सरकार में भी मंत्रीपद पर थे. वो श्रीनगर से विधायक है और संघ के काफी करीबी माने जाते हैं.

Advertisement

धामी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाला एक नाम सुबोध उनियाल का भी

धामी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाला एक नाम सुबोध उनियाल का भी है. वो पिछली सरकार में भी कृषि मंत्री रहे हैं. सोमेश्वर से विधायक रेखा आर्या ने भी पुष्कर धामी के साथ मंत्री पद की शपथ ली. वो उत्तराखंडी पारंपरिक वेश भूषा में पहुंची थीं. रेखा आर्या तीन सरकारों में मंत्री रही हैं. रेखा आर्या के बाद बागेश्वर सीट से विधायक चंदन राम दास ने शपथ ग्रहण की. चंदन राम दास आरक्षित सीट से लगातार चौथी बार जीत कर आए हैं. धामी के मंत्रिमंडल में एक और युवा चेहरे सौरव बहुगुणा को इस बार मौका दिया गया है. सौरव, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के बेटे और हेमवती नंदन बहुगुणा के पोते हैं. उन्होंने सितारगंज सीट से जीत हासिल की है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *