सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बीजेपी नेता फ्री में दिखाना चाहते थे The Kashmir Files, विवेक अग्निहोत्री बोले- ये क्राइम है

2 मिनट पढ़ें
बीजेपी नेता फ्री में दिखाना चाहते थे The Kashmir Files, विवेक अग्निहोत्री बोले- ये क्राइम है

बीजेपी नेता फ्री में दिखाना चाहते थे The Kashmir Files, विवेक अग्निहोत्री बोले- ये क्राइम है

Advertisement

बीजेपी नेता फ्री में दिखाना चाहते थे The Kashmir Files, विवेक अग्निहोत्री बोले- ये क्राइम है

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को देखने के लिए दुनियाभर के लोग सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. कश्मीरी पंडितों की दर्दभरी कहानी को विवेक ने बड़े पर्दे पर इस तरह दिखाया है कि हर किसी के दिल में इस फिल्म ने जगह बना ली है. हालांकि फिल्म को बहुत सी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है. अब विवेक अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल्स को फ्री में दिखाए जाने को लेकर ट्वीट किया है.

विवेक ने एक पोस्टर शेयर किया है

विवेक ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें हरियाणा के रेवाड़ी के अध्यक्ष केशव चौधरी, युवा नेता मुकेश यादव कापड़ीवास और पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास मिलकर फिल्म द कश्मीर फाइल्स को बड़ी स्क्रीन पर फ्री में दिखाए जाने की बात कर रहे हैं. पोस्टर में जगह और समय बताकर दर्शकों को आमंत्रित भी किया गया है. यह पोस्टर जब विवेक अग्निहोत्री तक पहुंचा तो उन्होंने तुरंत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इसे रोकने का आग्रह करते हुए ट्वीट क‍िया. विवेक ने लिखा, ‘सावधान: द कश्मीर फाइल्स को ऐसे खुले में और फ्री में दिखाना अपराध है. प्रिय मनोहर लाल जी, मैं आपसे आग्रह करता हूं कि इसे रोका जाए. पॉलिटिकल लीडर्स को क्रिएटिविट बिजनेस की इज्जत करनी चाहिए. असली देशभक्ति और समाज सेवा का मतलब है कानूनी और शांतिपूर्ण तरीके से टिकट्स खरीदना.’

Advertisement

एक यूजर ने विवेक अग्निहोत्री की इस बात को गलत बता दिया

इस ट्वीट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने विवेक अग्निहोत्री की इस बात को गलत बता दिया है. यूजर का कहना है कि कुछ दिहाड़ी मजदूरों तक बीजेपी के ये कार्यकर्ता इस बढ़िया फिल्म को लोगों तक पहुंचा रहे हैं. ऐसे में विवेक को खुश होना चाहिए. वैसे अगर आपके पास किसी फिल्म के राइट्स नहीं है, तो आप अपने से उस फिल्म को खुले में बिना टिकट के नहीं दिखा सकते हैं. यह पायरेसी में गिना जाता है. यही बात विवेक अग्निहोत्री कहने की कोशिश कर रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *