Home मनोरंजन Yo Yo Honey Singh की बढ़ीं मुश्किलें, अश्लील गीत मामले में कोर्ट...

Yo Yo Honey Singh की बढ़ीं मुश्किलें, अश्लील गीत मामले में कोर्ट में देना होगा वाइस सैम्पल

0
180

जांच अधिकारी का कहना है कि सिंगर जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। नई दिल्ली, जेएनएन। हनी सिंह का कोर्ट कचेहरी और पुलिस से पुराना नाता है। कभी घरेलू हिंसा केस तो कभी अश्लील गानों के चलते वो इन सब पचड़ों में फंस ही जाते हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के नागपुर की एक जिला अदालत ने सिंगर को अपना वाइस सैम्पल देने को कहा है। अदालत ने स्थानीय पुलिस को थाने में इस सैम्पल के साथ पेश होने का निर्देश दिया है। हनी सिंह पर गानों के जरिए अश्लीलता फैलना का आरोप लग है।

अदालत ने सिंह को 29 जनवरी से 4 फरवरी के बीच दुबई की यात्रा करने की अनुमति देते हुए उन्हें 4 से 11 फरवरी के बीच पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा। हनी सिंह के इस आवेदन का जांच अधिकारी ने विरोध किया था, जिन्होंने कहा था कि गायक को 25 जनवरी को पुलिस स्टेशन में पेश होना था

हनी सिंह का कोर्ट कचेहरी और पुलिस से पुराना नाता है। कभी घरेलू हिंसा केस तो कभी अश्लील गानों के चलते वो इन सब पचड़ों में फंस ही जाते हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के नागपुर की एक जिला अदालत ने सिंगर को अपना वाइस सैम्पल देने को कहा है। अदालत ने स्थानीय पुलिस को थाने में इस सैम्पल के साथ पेश होने का निर्देश दिया है। हनी सिंह पर गानों के जरिए अश्लीलता फैलना का आरोप लग है। बता दें कि जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस ए एस एम अली ने 27 जनवरी को गायक को 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच नागपुर के पंचपौली पुलिस स्टेशन में पेश होने का निर्देश दिया था। अदालत ने गायक द्वारा दायर एक आवेदन पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश पारित किया जिसमें उन्होंने विदेश यात्रा करने के लिए लगाई गई शर्त में ढील देने की मांग की थी। अदालत ने हनी सिंह को 29 जनवरी से 4 फरवरी के बीच दुबई की यात्रा करने की अनुमति देते हुए उन्हें 4 से 11 फरवरी के बीच पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा। हनी सिंह के इस आवेदन का जांच अधिकारी ने विरोध किया था, जिन्होंने कहा था कि हनी सिंह को 25 जनवरी को पुलिस स्टेशन में पेश होना था, लेकिन वो उपस्थित नहीं हुए, और ईमेल कर दिया कि बिजी होने के चलते मैं नहीं आ सकता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here