सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

अयोध्या में आज बीजेपी का महाजमघट, बीजेपी के सभी सीएम करेंगे रामलला के दर्शन

2 मिनट पढ़ें

रामनगरी अयोध्‍या में आज 11 भाजपा शास‍ित राज्यों के मुख्यमंत्री और आठ उपमुख्यमंत्री पहली बार एक साथ रामलला के दर्शन के लिए आएंगे। उनके साथ भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा भी होंगे। राममंदिर निर्माण को लेकर 2019 में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद वह पहली बार अयोध्‍या आ रहे हैं। इसके पहले राम मंदिर आंदोलन के दौर में वर्ष 1991 में उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों म.प्र., राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों का यहां एक साथ दौरा हो चुका है। तब और अब की परिस्थितियां पूरी तरह से भिन्न हैं। वह दौर संघर्ष का था तो अब उन सभी चुनौतियों से उबर कर नया इतिहास रचने का समय है। अयोध्या के नये इतिहास में इन मुख्यमंत्रियों के एक साथ आगमन की इबारत भी जोड़ी जाएगी।

काशी विश्वनाथ मंदिर कारीडोर के अनावरण समारोह के बाद मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के बाद यह सभी मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री वाराणसी से लखनऊ जा चुके हैं। यह सभी बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे हवाई मार्ग से चलकर अयोध्या हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से उन सभी को हाइवे स्थित होटल लाया जाएगा। यहां विश्राम के बाद सभी वीवीआईपी सरयू दर्शन के लिए जाएंगे। यहां के बाद रामपैड़ी का अवलोकन करेंगे। पुन: वह सभी हनुमानगढ़ी में आराध्य का दर्शन करेंगे। दूसरी पाली में रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के दरबार में हाजिरी लगाकर कृतकृत्य होंगे। परिसर में उनका स्वागत ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा और दर्शन के उपरांत राम मंदिर निर्माण की प्रगति से भी अवगत कराया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *