Home दिल्ली-एनसीआर डीजे एवं साउंड सिस्टम पर नियंत्रण के लिए पर्यावरण मंत्री को पत्र...

डीजे एवं साउंड सिस्टम पर नियंत्रण के लिए पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखा मनोज कुमार जैन ने

0
21
मनोज कुमार जैन

डीजे एवं साउंड सिस्टम पर नियंत्रण के लिए पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखा मनोज कुमार जैन ने

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : सामाजिक संस्था सहयोग दिल्ली के अध्यक्ष मनोज कुमार जैन ने दिल्ली के पर्यावरण मंत्री माननीय सरदार मंजिंदर सिंह सिरसा को पत्र लिखकर शादी-विवाह समारोहों, बारातों, जागरणों, धार्मिक आयोजनों, जुलूसों एवं शोभायात्राओं में इस्तेमाल होने वाले अत्यधिक शक्तिशाली DJ और हैवी-ड्यूटी साउंड सिस्टम से उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण पर तत्काल नियंत्रण लगाने की मांग की है। मनोज कुमार जैन ने कहा कि दिल्ली में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान सड़कों पर बड़े-बड़े स्पीकर और शक्तिशाली DJ सिस्टम का उपयोग बढ़ रहा है। कई अवसरों पर इनकी आवाज इतनी तेज होती है कि आसपास रहने वाले नागरिकों, दुकानदारों, राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अत्यधिक तेज ध्वनि के कारण आसपास के क्षेत्र में कंपन तक महसूस होने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण का प्रभाव बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, मरीजों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य एवं दैनिक जीवन पर पड़ सकता है। अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास इस समस्या पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जैन ने अपने पत्र में दिल्ली सरकार और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के संबंधित आदेशों एवं दिशानिर्देशों का उल्लेख करते हुए निर्धारित ध्वनि मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बड़े DJ एवं साउंड सिस्टम में नियमानुसार साउंड लिमिटर लगाने की व्यवस्था प्रभावी की जाए, आयोजनों में ध्वनि स्तर की स्पष्ट सीमा एवं निगरानी सुनिश्चित हो तथा सड़क पर निकलने वाली बारातों और जुलूसों में स्पीकरों की संख्या, क्षमता, दिशा एवं आवाज को नियंत्रित करने के लिए व्यावहारिक दिशानिर्देश जारी किए जाएँ। इसके अतिरिक्त, उन्होंने संबंधित विभागों द्वारा नियमित निरीक्षण, ध्वनि स्तर का मापन, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई तथा नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की। मनोज कुमार जैन ने स्पष्ट किया कि सहयोग दिल्ली किसी भी धार्मिक, सामाजिक या पारिवारिक आयोजन के विरुद्ध नहीं है। संस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि धार्मिक आस्था, सामाजिक उत्सवों और नागरिकों के शांतिपूर्ण जीवन के बीच उचित संतुलन बना रहे। उन्होंने पर्यावरण मंत्री से आग्रह किया कि इस जनहित के विषय पर गंभीरता से संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएँ, ताकि दिल्लीवासियों को अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण से राहत मिल सके और सभी आयोजनों में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here