बूथ प्रबंधन के साथ-साथ संगठन प्रबंधन के जमीनी योद्धा के रूप में पहचान है अजय महावर की : राजकुमार बल्लन
नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : अजय महावर का नाम देश भर में कुशल चुनाव प्रबंधन के लिए जाना जाता है उनकी कार्यशैली तथा कार्यक्षमता को देखते हुए ही उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व नें उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के होम स्टेट में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा के प्रभारी राजकुमार बल्लन का | राजकुमार बल्लन कहते हैं कार्यकर्ताओं तथा नेताओं के बीच एक सेतु का काम करने वाले श्री महावर की कार्यशैली से भाजपा हाईकमान बेहद प्रभावित है और इसलिए ही उन्हें गुजरात जैसे प्रमुख राज्य का प्रभार सौंपा गया है | उल्लेखनीय है कि कल भाजपा हाईकमान द्वारा देशभर में राज्यों के प्रभारियों तथा सह-प्रभारियों को दायित्व सौंपे गए है दिल्ली के कई सांसदों के साथ-साथ श्री महावर का नाम भी उस सूची में आए पर और वो भी गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी मिलने पर सब हतप्रभ रह गए | गुजरात जैसे राज्य का प्रभार मिलने के बाद अजय महावर का कद दिल्ली की राजनीती में एकाएक बढ़ गया है |

अजय महावर का कहना है वे तो सन्गठन के एक साधारण से कार्यकर्ता है पार्टी नें जो भी दायित्व उन्हें सौंपा है वे पूर्ण निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करेगें | श्री महावर ने शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदान की गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा।



