सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

MCD Safai Karmchari: निगम सफाई कर्मियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है, संदीप कपूर

3 मिनट पढ़ें

MCD Safai Karmchari: निगम सफाई कर्मियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है, संदीप कपूर

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने बताया कि दिल्ली नगर निगम ने वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे 296 दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों को नियमित कर दिया है। महापौर ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए सभी संबंधित कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ दिल्ली को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देते हैं। निगम प्रशासन द्वारा जोनल स्क्रीनिंग कमेटियों की संस्तुतियों तथा संबंधित अधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर कुल 296 सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण का निर्णय लिया गया है। इनमें 01 अप्रैल 1998 से 31 मार्च 2000 के बीच सामान्य रूप से कार्यरत 160 दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों को 01 अप्रैल 2006 से तथा 01 अप्रैल 2000 से 31 मार्च 2002 के बीच कार्यरत 136 दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों को 01 अप्रैल 2008 से नियमितीकरण का लाभ प्रदान किया गया है। महापौर ने कहा कि यह निर्णय लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे सफाई कर्मचारियों के लिए सम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली नगर निगम कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। महापौर ने स्पष्ट किया कि निगम के सफाई कर्मचारियों की मेहनत का सम्मान करना और उनके कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाना निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है उन्होंने कहा कि नियमितीकरण से संबंधित कर्मचारियों को उनके भविष्य के प्रति अधिक सुरक्षा और स्थायित्व प्राप्त होगा तथा इससे उनके परिवारों को भी लाभ मिलेगा। महापौर ने निगम प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को इस प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुरूप आगे बढ़ाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और बेहतर बनाने वाले प्रत्येक सफाई कर्मचारी का सम्मान और कल्याण निगम की जिम्मेदारी है।
पर्यावरण प्रबंधन सेवाएँ समिति के अध्यक्ष, संदीप कपूर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम सफ़ाई कर्मचारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पिछली सरकारों ने केवल आश्वासन देने का कार्य किया मगर निगम में भाजपा सरकार कर्मचारियों से किए गए सभी वादों को पूरा कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *