Home आमने सामने Women Safety Delhi महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा दिल्ली सरकार की प्राथमिकता...

Women Safety Delhi महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा दिल्ली सरकार की प्राथमिकता : प्रवीण निमेष

0
7

Women Safety Delhi महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा दिल्ली सरकार की प्राथमिकता : प्रवीण निमेष

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली महिला आयोग के साथ बैठक की है जिसमें रेखा गुप्ता ने आयोग को ऑनलाइन शिकायत व निवारण व्यवस्था को और प्रभावी व सरल बनाने को कहा है। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा गोकुलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रवीण निमेष ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा दिल्ली सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस प्राथमिकता के तहत ही दिल्ली सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि बैठक में रेखा गुप्ता ने आयोग को कहा कि ऑनलाइन शिकायत प्रणाली ऐसी होनी चाहिए जिसमें महिला आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सके और उसके निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी भी उसे लगातार मिलती रहे। प्रवीण निमेष ने बताया कि आयोग को कहा गया है कि वे महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकार, अपराध, साइबर अपराध व कानून को लेकर जागरूक करने के लिए आवश्यक कदम ले जिससे कि उन्हें अपराध से बचाया जा सके।
उन्होंने बताया कि बैठक का आयोजन मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में हुआ जहां दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता, आयोग की सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रवीण निमेष ने बताया कि आयोग छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाने के लिए कालेजों में अभियान चलाकर ऑनलाइन उत्पीड़न, इंटरनेट मीडिया के दुरुपयोग, साइबर ठगी और अन्य डिजिटल अपराधों व उनसे बचने के उपाय के बारे में बताएगा। उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए अपने अधिकारों और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने वाले कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक होना आवश्यक है। प्रवीण निमेष ने कहा कि दिल्ली सरकार महिला सुरक्षा को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की भाजपा अपने राज में हर वर्ग, हर समुदाय के विकास को सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here