सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Congress: डूटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा प्रमुख शिक्षाविदों के साथ कांग्रेस में शामिल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Congress: डूटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा प्रमुख शिक्षाविदों के साथ कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (डूटा) के तीन बार अध्यक्ष रहे और जाने-माने शिक्षक नेता डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा सोमवार को अनेक प्रमुख शिक्षाविदों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों के संगठन एकेडमिक्स फ़ॉर एक्शन एंड डेवलपमेंट (एएडी) के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय की भी घोषणा की गई। कांग्रेस कार्यालय में दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, एआईसीसी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, दिल्ली के प्रदेश संगठन महासचिव अनिल भारद्वाज और इंटक दिल्ली के चेयरमैन पंकज गर्ग ने डॉ. मिश्रा के साथ डूटा के वर्तमान सचिव विमलेंदु, तबरेज आलम, राजेश झा सहित दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया एवं जेएनयू के कई प्रोफेसरों को भी पार्टी में शामिल कराया। डॉ. मिश्रा और उनके साथियों का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ऐसे समय में, जब उच्च शिक्षा महंगी होती जा रही है और छात्रों एवं शिक्षकों के सामने गंभीर चुनौतियां हैं, प्रमुख शिक्षाविदों का कांग्रेस से जुड़ना पार्टी को बौद्धिक रूप से मजबूत करेगा। दिल्ली प्रभारी काजी निजामु‌द्दीन ने कहा कि ऐसे समय में, जब शिक्षा प्रणाली को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं और छात्रों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं, वरिष्ठ शिक्षकों का कांग्रेस से जुड़ना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और डॉ. मिश्रा एवं उनके साथियों की बौद्धिक क्षमता कांग्रेस को और मजबूती प्रदान करेगी। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा तीन बार डूटा अध्यक्ष रहने के अलावा फेडरेशन ऑफ सेंट्रल यूनिवर्सिटीज टीचर्स एसोसिएशन के भी अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं और छात्रों को सही दिशा एवं बेहतर मार्गदर्शन की जरूरत है, यदि उन्हें सही नेतृत्व मिलेगा तो देश का भविष्य समृद्ध होगा। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि आदित्य नारायण मिश्रा और उनके साथियों ने लोकतंत्र, संविधान और शिक्षा व्यवस्था की रक्षा के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि आदित्य नारायण मिश्रा हमेशा से प्रोफेसरों और छात्रों की आवाज उठाते आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली विश्ववि‌द्यालय में आए दिन भाजपा-आरएसएस के कार्यक्रमों में करोड़ों रुपये फूंके जाते हैं, इस राशि में तो कई हॉस्टल बन जाते और सत्य निकेतन जैसी घटनाएं नहीं होतीं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद डॉ. मिश्रा ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था चरमरा रही है, सरकारी शिक्षण संस्थानों पर लगातार हमले हो रहे हैं और हजारों स्कूल बंद किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने तथा इस बड़े संकट से देश को उबारने के लिए वह राहुल गांधी के संघर्ष को मजबूत करने के लिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *