Home दिल्ली-एनसीआर व्यापार के साथ-साथ चैरिटी में भी खास योगदान है टी.आर.साहनी ग्रुप का...

व्यापार के साथ-साथ चैरिटी में भी खास योगदान है टी.आर.साहनी ग्रुप का एक साथ दोनों काम करना सराहनीय : रेखा गुप्ता

0
7
Along with business, T.R. Sahni Group has a special contribution in charity as well

व्यापार के साथ-साथ चैरिटी में भी खास योगदान है टी.आर.साहनी ग्रुप का एक साथ दोनों काम करना सराहनीय : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : टी.आर.साहनी ग्रुप राजधानी दिल्ली का एक ऐसा प्रतिष्ठित समूह है जो व्यापार तो करता ही है साथ-साथ चैरिटी भी करता है , जनहित के काम भी करता है जो की इसकी महानता का प्रतीक है | यह कहना था मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का | रेखा गुप्ता नें उक्त विचार वीरवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुर क्षेत्र में टी.आर.साहनी मोटर्स के स्थापना दिवस समारोह में व्यक्त किये | इस मौके पर टी.आर.साहनी परिवार के मुखिया राजीव साहनी सहित अन्य परिजन श्रीमती प्रीती ( विवेक साहनी ) राहुल साहनी ,मालविका साहनी,विशाल साहनी,मास्टर आर्यन साहनी,के अलावा लायन उमेश गर्ग ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर,लायन क्लब 321 a 2 लायन आर,एन.गुप्ता ,विधानसभा प्रत्याशी रहे प्रवीन निमेश सहित तमाम स्टाफ के लोग तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे | मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नें कहा मुख्यमंत्री तो वे अभी बनी है लेकिन टी.आर.साहनी परिवार से उनका पुराना रिश्ता है यह परिवार जरुरतमन्द लोगो के लिए सदैव खड़ा रहता है ,यह संस्थान दिल्ली एन सी आर के हजारों परिवारों की रोजी रोटी चलाता है इस परिवार की जितनी तारीफ़ की जाए कम है इनके एक बार आग्रह के बाद ही उन्होंने यहाँ आना स्वीकार किया क्योंकि ये लोग दिल खोलर चेरिटी के काम करते है अन्य लोगो को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए |

Along with business, T.R. Sahni Group has a special contribution in charity as well

अपने स्थापना दिवस के मौके पर संस्थान नें अपनी चार ब्रांचो में स्वास्थ्य जांच शिविर तथा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया | राजीव साहनी नें बतया स्वास्थ्य जांच शिविरों में करीब तीन हजार कर्मचारियों तथा उनके परिजनों नें स्वास्थ्य जांच करायी और सौ से ज्यादा लोगो नें लायंस क्लब की टीम के माध्यम से रक्तदान किया | टी.आर. साहनी समूह ने अपनी ऑटोमोबाइल कंपनी की स्थापना के संदर्भ में अपना स्थापना दिवस मनाया इस समूह की नींव स्वर्गीय श्री तिलक राज साहनी ने रखी थी।टी आर साहनी दिल्ली-एनसीआर में मारुति सुजुकी के प्रमुख और अधिकृत डीलरों में से एक है, जिसकी शुरुआत 1980 और 90 के दशक में हुई थी। वर्तमान संचालन: इस समूह का नेतृत्व अब परिवार की दूसरी पीढ़ी, राजीव कुमार साहनी और संजीव साहनी द्वारा किया जा रहा है। संस्थापक टी.आर.साहनी का 2004 में स्वर्गवास होने के बाद उनकी जयंती के मौके पर हर साल 27 अगस्त को स्थापना दिवस मनाया जाता है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here