Home मैं भी रिपोर्टर Onion Price Rise प्याज के बढ़ते दामों नें आंसू निकाले तो चीनी...

Onion Price Rise प्याज के बढ़ते दामों नें आंसू निकाले तो चीनी की कीमतों नें बिगाड़ा जायका : परमानन्द शर्मा

0
4

Onion Price Rise प्याज के बढ़ते दामों नें आंसू निकाले तो चीनी की कीमतों नें बिगाड़ा जायका : परमानन्द शर्मा

नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : भाजपा सरकार की नीतियों के चलते महंगाई लगातार बढती जा रही है | आलम यह है की फेस्टी सीजन के बीच रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले प्याज की कीमते आसमान पर पहुंच गई है तो चीनी की कीमतों नें पिछले तमाम रिकोर्ड तोड़ते हुए 25 रपये तक प्रतिकिलोग्राम की बढत दर्ज की जा रही है | यह कहना है राम नगर वार्ड से नगर निगम का चुनाव लड़े वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमानन्द शर्मा का | परमानन्द शर्मा कहते है चीनी और प्याज के लगातार बढ़ते दाम और महंगाई ने साधारण, मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम बढ़ने से लोगों के घर का बजट बिगड़ रहा है, लेकिन ट्सरिपल इंजन की सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के बजाय जनता की परेशानियों के प्रति आंखें मूंदे बैठी है। परमानन्द शर्मा कहते हैं कि चीनी जैसी आवश्यक वस्तु के दाम में बढ़ोतरी सीधे तौर पर आम परिवार की रसोई को प्रभावित करती है। पहले से ही खाद्य पदार्थों, सब्जियों, दूध और अन्य जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से परेशान जनता पर चीनी के बढ़ते दाम अतिरिक्त बोझ हैं। इसी तरह पिछले कुछ दिनों में ही प्याज के दामों में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है | उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई के वास्तविक मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने में लगी हुई है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार अपनी सीमित आय में घर का खर्च चलाने के लिए मजबूर हैं, जबकि सरकार महंगाई रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है। परमानन्द शर्मा नें मांग की है त्योहारों को देखते हुए ने मांग करी कि सरकार चीनी सहित आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए, जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती करे तथा आम आदमी को राहत देने के लिए प्रभावी मूल्य नियंत्रण व्यवस्था लागू करे। परमानन्द शर्मा कहते हैं कि त्यौहार दहलीज पर है रक्षाबंधन का त्यौहार है और ऐसे में मिठाई खरीदने से पहले भी लोग सोचने पर विवश हैं क्योंकि चीनी के दाम एक दाम इतने अधिक बढ़ा दिए गए है जिसका असर तमाम मिठाईयों पर पड़ गया है उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदीके शासन में तो एक दूसरे का मुंह मीठा कराने पर भी लोगों सोचना पड़ रहा है आखिर इंतजाम कैसे होगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here