Home मैं भी रिपोर्टर यमुना की साफ सफाई पर दिल्ली की जनता से लगातार झूठ बोल...

यमुना की साफ सफाई पर दिल्ली की जनता से लगातार झूठ बोल रही है भाजपा : अरुण तोमर

0
3
अरुण तोमर

यमुना की साफ सफाई पर दिल्ली की जनता से लगातार झूठ बोल रही है भाजपा : अरुण तोमर

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : मानसून के दिनों में भी यमुना के प्रदूषण में खास कमी नहीं आई है। आमतौर पर वर्षा होने पर नदी की गंदगी बह जाती है, परंतु इस बार जुलाई में भी प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस विषय पर बात करते हुए घोंडा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री अरुण तोमर ने कहा कि यमुना जी की साफ सफाई के मुद्दे पर बार बार दिल्ली की जनता से झूठ बोल रही है भाजपा। उन्होंने कहा कि यमुना जी की साफ सफाई पर दिल्ली की जनता को भाजपा के द्वारा सिर्फ भ्रमित ही किया जा रहा है। श्री तोमर ने कहा कि चुनाव के समय तो भाजपा ने यमुना जी की साफ सफाई का विषय बहुत ही जोरों शोरों से उठाया था क्योंकि भाजपा यह बात जानती थी कि इस विषय से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है और भाजपा ने इसका बहुत लाभ भी लिया लेकिन जब चुनाव जीतने के बाद काम करने की बात आई तो भाजपा काम करने के बजाय झूठ पर झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों कि भावनाओं के साथ ना सिर्फ खिलवाड़ किया है बल्कि जनता को अंधेरे में रखा है, उन्हें धोखा दिया है। श्री तोमर ने कहा कि बात अगर भाजपा के द्वारा दिल्ली की जनता से चुनाव के समय किए गए वादों की की जाए तो भाजपा ने अभी तक के अपने कार्यकाल में दिल्ली की जनता से किया एक वादा भी पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शोर तो पूरा मचाया लेकिन काम करने में भाजपा पूरी तरह से विफल साबित हुई है। श्री तोमर ने कहा कि यमुना नदी की साफ सफाई का विषय भाजपा के द्वारा बार बार उठाया गया, भाजपा ने कई योजनाओं का ऐलान भी किया लेकिन सभी हवा हवाई ही साबित हुई, धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यमुना नदी का पानी हर दिन अधिक दूषित और गंदा होता जा रहा है लेकिन दिल्ली सरकार अपने में मस्त है, दिल्ली सरकार को इस बात की कोई फिक्र नहीं है, क्यों? क्योंकि अभी चुनाव नहीं है, जब चुनाव होंगे तो फिर से भाजपा को यमुना नदी की साफ सफाई का विषय याद आ जाएगा। श्री तोमर ने कहा कि भाजपा हर मुद्दे को सिर्फ अपनी राजनीति के लिए, अपने वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी मुद्दे पर काम नहीं करना चाहती, भाजपा उस मुद्दे पर जनता से सिर्फ वोट लेना चाहती है और उसको चुनावी मुद्दा बनाए रखना चाहती है जिसकी बात बस चुनावों में ही की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here