Home मैं भी रिपोर्टर Mukesh Goyal statement: सांसद मनोज तिवारी ने सदन में उठाई जनता की...

Mukesh Goyal statement: सांसद मनोज तिवारी ने सदन में उठाई जनता की आवाज : मुकेश गोयल

0
4

Mukesh Goyal statement: सांसद मनोज तिवारी ने सदन में उठाई जनता की आवाज : मुकेश गोयल

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली सांसद प्रतिनिधि मुकेश गोयल ने सांसद मनोज तिवारी के द्वारा संसद में नियम 377 के तहत ओ जोन क्षेत्र में बसी कॉलोनियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाने के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त किया। श्री गोयल ने बताया कि नियम 377 के तहत सांसद मनोज तिवारी ने सदन में आवाज उठाई कि मास्टर प्लान 2041 में सोनिया विहार, श्रीराम कॉलोनी जैसी बस्तियों को ओ जोन से बाहर किया जाए। उन्होंने बताया कि सांसद मनोज तिवारी ने सोनिया विहार, श्रीराम कॉलोनी, सभापुर गांव, मिलन गार्डन, कौशलपुरी, अंबे एनक्लेव, चौहान पट्टी और अणुव्रत विहार और बुराड़ी जैसी दर्जनों कॉलोनियों के लाखों निवासियों को उजड़ने से बचाने और उन्हें राहत दिलाने की मांग रखी है। श्री गोयल ने बताया किे पहले भी मनोज तिवारी ने मास्टर प्लान 2041 के तहत लिखित पत्र देकर इन बस्तियों को ओ जोन से बाहर करने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रामक प्रचार कर गरीबों को भयभीत कर रहे हैं और कोर्ट में केस डालकर उन्हें उजाड़ना चाहते हैं लेकिन मैं उन सभी गरीब लोगों से यही कहूंगा कि जब तक मनोज तिवारी उनके लिए संघर्ष कर रहे है तब तक किसी के भी गरीबों को उजाड़ने के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। श्री गोयल ने कहा कि जब इसी क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक बहुमंजिला सरकारी भवन बन सकते हैं तो 5 लाख से अधिक की आबादी को बेघर करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि 5 लाख लोगों के अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा के लिए बिल लाने की भी जरूरत पड़ी तो सरकार उससे भी पीछे नहीं हटेगी और जनता का विश्वास और उनका आशियाना बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here