नन्द नगरी ब्लाक कांग्रेस की मासिक बैठक आयोजित : करण ढीकिया
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के आदेश अनुसार बैठक की नन्द नगरी बालक कांग्रेस कमेटी द्वारा मासिक बैठक का आयोजन नन्द नगरी में किया गया | बैठक का संचालन करण ढीकिया ब्लाक अध्यक्ष द्वारा किया गया | मिटिग में लोकसभा सभा प्रभारी लक्ष्मण रावत राज कुमार जैन जिला बाबरपुर कांग्रेस के अध्यक्ष, सदाव चौधरी प्रभारी सीमा पुरी कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रह्म ढिकिया, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, मोहन पहलवान, ताहिर अर्शी ,कु, रेनू जाटव पूर्व जिला महामंत्री, विकास जाटव, ब्लाक कांग्रेस महासचिव,दीपक सिंगल, ब्लाक कांग्रेस महासचिव, इलियास भाई, और नन्द नगरी ब्लाक कांग्रेस की पूरी कार्यकारणी के पदाधिकारी मौजूद थे।बैठक में एस,आई,आर को लेकर चर्चा की गई तथा ब्लाक संगठन को मजबूत बनाने पर बात की गई गई |

लोकसभा प्रभारी लक्ष्मण रावत नें बड़े विस्तार से एस.आई.आर.तथा संगठन की मजबूती के निर्देश दिए | उन्होंने कहा भाजपा के लोग वोट चोरी में माहिर है जिस तरह से बंगाल और असम सहित कई राज्यों में लाखो लोगो के वोट कटवा कर भाजपा बेईमानी से सत्ता में आई है उसी तरह भाजपा के लोग एस.आई.आर.की आड़ में दिल्ली में भी वोट चोरी का खेल खेल सकती है लिहाजा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा | जिला अध्यक्ष राज लुमार जैन नें भी बताया भाजपा की वोट चोरी को रोकने के लिए जिला कार्यालय में वार रूम स्थापित किया है यदि किसी को कोई परेशानी आये तो वार रूम से सम्पर्क कर सकते हैं |इस मौके पर विधानसभा ऑब्जर्वर सदाव चौधरी तथा ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष करण ढीकिया नें भी अपने विचार रखे |



