Home दिल्ली-एनसीआर दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सदस्य नियुक्त हुईं स्वाति गुप्ता

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सदस्य नियुक्त हुईं स्वाति गुप्ता

0
10

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सदस्य नियुक्त हुईं स्वाति गुप्ता

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार स्वाति गुप्ता को दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 एवं दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग नियम, 2008 के तहत की गई है। स्वाति गुप्ता का सार्वजनिक जीवन, प्रशासनिक अनुभव, कानूनी ज्ञान और सामाजिक सेवा का लंबा एवं समृद्ध अनुभव रहा है। इन्होंने भारतीय स्टेट बैंक के केंद्र सरकार द्वारा नामित निदेशक के रूप में अपनी सेवाएँ दी हैं। बैंकिंग और कॉर्पोरेट गवर्नेंस के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता उन्हें एक कुशल प्रशासक के रूप में स्थापित करती है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक तथा एम.ए. एवं एल.एल.बी. की डिग्री प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने आईआईएम इंदौर से एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम, हार्वर्ड बिजनेस पब्लिशिंग के डायरेक्टर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम,साइबर सुरक्षा कार्यक्रम तथा आईआईएम अहमदाबाद के वूमेन इंडिपेंडेंट डायरेक्टर लीडरशिप प्रोग्राम सहित अनेक प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। राजनीतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। वे वर्ष 2012 से 2017 तक दिलशाद गार्डन वार्ड-241 से पार्षद रहीं तथा 2017 से 2022 तक नगर निगम की शिक्षा समिति की नामित सदस्य के रूप में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने उत्तर शाहदरा वार्ड समिति की अध्यक्ष, विधि एवं सामान्य प्रयोजन समिति की अध्यक्ष, नियुक्ति समिति की उपाध्यक्ष, स्वास्थ्य समिति, विधि समिति, वर्क्स समिति, अनुदान समिति में भी कार्य किया है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here