Home Uncategorized दिल्ली सरकार की नई ईवी नीति से दिल्ली में वायु प्रदूषण होगा...

दिल्ली सरकार की नई ईवी नीति से दिल्ली में वायु प्रदूषण होगा कम, साफ होगी हवा : मुकेश बंसल

0
6
मुकेश बंसल

दिल्ली सरकार की नई ईवी नीति से दिल्ली में वायु प्रदूषण होगा कम, साफ होगी हवा : मुकेश बंसल

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार ने राजधानी में स्वच्छ, आधुनिक और प्रदूषण मुक्त परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की तरफ एक बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति, 2026 को अधिसूचित कर दिया है। यह नीति 1 जुलाई, 2026 से प्रभावी हो गई है। इस विषय पर बात करते हुए उत्तरी शाहदरा वार्ड समिति के उपाध्यक्ष मुकेश बंसल ने कहा कि दिल्ली सरकार की इस ईवी नीति से दिल्ली में वायु प्रदूषण कम होगा, हवा साफ होगी और पर्यावरण भी अच्छा होगा। उन्होंने बताया कि नई नीति का उद्देश्य दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने के साथ साथ वायु गुणवत्ता में सुधार करना, पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करना, चार्जिंग एवं बैटरी स्वैपिंग अवसंरचना का व्यापक विस्तार करना तथा इलेक्ट्रिक वाहन आधारित मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है। श्री बंसल ने बताया कि इस नई नीति के अंतर्गत वित्तीय प्रोत्साहन, डिजिटल पारदर्शिता, संस्थागत निगरानी तथा पर्यावरणीय उत्तरदायित्व को समान महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि ईवी वाहनों के इस्तेमाल से पेट्रोल डीजल की भी बचत होगी। श्री बंसल ने कहा कि मैं इस ईवी नीति को दिल्ली के भविष्य की नीति मानता हूं। उन्होंने बताया कि स्वच्छ हवा, ऊर्जा सुरक्षा और लोगों का बढ़ता परिवहन खर्च राजधानी की प्रमुख चुनौतियां हैं और दिल्ली सरकार ने इस नीति से इन सभी समस्याओं का एक साथ समाधान निकालने का प्रयास किया है। श्री बंसल ने कहा कि जब नई तकनीक के कारण रोजगार सृजित होंगे तब इसका सीधा लाभ दिल्ली की अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा इसलिए यह ईवी नीति प्रदूषण कम करने की योजना के साथ ही आर्थिक बदलाव की भी मजबूत रणनीति है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की यह नई नीति निश्चित ही सफल साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here