सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

भाजपा के राज में देश की जनता झेल रही है महंगाई की जबरदस्त मार : अविषेक शर्मा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भाजपा के राज में देश की जनता झेल रही है महंगाई की जबरदस्त मार : अविषेक शर्मा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है, लेकिन भारतीय उपभोक्ताओं तक इसका लाभ पहुंचने में अभी समय लगेगा, फिलहाल भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद कम है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होंगी या नहीं इस पर फैसला अगले दो से तीन महीनों में ही लिया जा सकता है। इसी विषय पर बात करते हुए लक्ष्मी नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अविषेक शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में देश की जनता महंगाई की जबरदस्त मार झेल रही है और आज हाल यह है कि लोग भाजपा से परेशान आ गए हैं, भाजपा के झूठे, खोखले वादों से तंग आ गए है। उन्होंने कहा कि आज लोगों के मन में एक ही सवाल है कि जब कच्चे तेल की कीमतें नीचे आ रही हैं, तो भारत में पेट्रोल डीजल कब सस्ता होगा? जिसपर भाजपा के नेताओं ने चुप्पी साध रखी है लेकिन शायद मैं इसका जवाब दे सकता हूं, इसका जवाब यह है कि जब भाजपा का लालच खत्म होगा और उनके नेताओं को शर्म आएगी शायद तब पेट्रोल डीजल के दाम देश में कम हो जाए और महंगाई की मार झेल रही जनता को थोड़ी राहत मिले। श्री शर्मा ने कहा कि पिछले कई समय से देश की जनता महंगाई से बहुत परेशान है, बहुत त्रस्त है, हाल यह है कि लोग अपनी रोजाना के इस्तेमाल में आने वाली चीजों को खरीदने से पहले भी दो बार सोच रहे हैं लेकिन भाजपा को जनता का कोई ख्याल नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग यह उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द से जल्द यह महंगाई कम हो और लोगों को राहत मिले लेकिन आज देश में सत्ता पर एक ऐसी पार्टी बैठी है जो जानबूझकर महंगाई कम नहीं कर रही। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा अब सीधा सीधा लोगों की जेब पर डाका डाल रही है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *