Home मैं भी रिपोर्टर डीजल पेट्रोल के दाम नहीं घटाने के हरदीप पुरी के बयान की...

डीजल पेट्रोल के दाम नहीं घटाने के हरदीप पुरी के बयान की निंदा की परमानन्द शर्मा नें

0
6
Parmanand sharma

डीजल पेट्रोल के दाम नहीं घटाने के हरदीप पुरी के बयान की निंदा की परमानन्द शर्मा नें

नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर होता है | चुनाव से पूर्व भाजपा नेता कुछ कहते है और चुनाव केबाद कुछ और पहाड़ा पढ़ते है | यह कहना है राम नगर वार्ड से कांग्रेस के पूर्व निगम प्रत्याशी परमानन्द शर्मा का | परमानन्द शर्मा कहते हैं केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी नें जो बयाँ दिया है की अभी पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए नहीं जायेगें से करोड़ो लोगो को निराशा हुई है | परमानन्द शर्मा कहते हैं जन अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कछे तेल की कीमत में कमी आई है तो पेट्रोल और डीजल के दाम उसी अनुपात में कम किये जाने चाह्हिये ताकि जनता को कमरतोड़ महंगाई से राहत मिल सके | श्री शर्मा कहते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम बढने से ज्यादातर सामन के रेट बढ़ गए है जिसके चलते महंगाई झेल रही जनता की कमर ही टूट गई है | उल्लेखनीय है की पेट्रोल और डीजल के दाम अभी कम नहीं होंगे यह कहते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया है कि सरकारी तेल विपणन कंपनियों को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव और मध्य पूर्व के संकट के कारण लगभग 2.18 लाख करोड़ रुपये का वित्तीय घाटा हुआ है, इसलिए फिलहाल कीमतों में कटौती व्यावहारिक नहीं है | उनका कहना था वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी जरूर आई है, लेकिन कंपनियों का पुराना घाटा और महंगाई का बोझ अभी भी बना हुआ है हालांकि, मंत्री ने यह भी कहा है कि यदि कच्चे तेल की कीमतें अगले दो-तीन महीनों तक कम बनी रहती हैं, तो सरकार कीमतों में कमी लाने के बारे में विचार कर किया जा सकता है | परमानन्द शर्मा कहते हैं अभी हाल फ़िलहाल किसी राज्य में विधानसभा चुना नहीं है लिहाजा भाजपा सरकार देश की जनता को लूटती रहेगी लेकिन जैसे की कहीं चुनाव का बिगुल बजेगा वैसे ही ना केवल पेट्रोल डीजल अपितु अन्य चीजों के दामों में भी ढील दे देगी और मतदाताओं के बीच वाह -वाही लूटेगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here