Home दिल्ली-एनसीआर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर भाजपा शाहदरा जिला...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर भाजपा शाहदरा जिला द्वारा भव्य संगोष्ठी का आयोजन

0
11

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर भाजपा शाहदरा जिला द्वारा भव्य संगोष्ठी का आयोजन

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : भारतीय जनता पार्टी, शाहदरा जिला द्वारा भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रख्यात शिक्षाविद्, दूरदर्शी राजनीतिज्ञ, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं अखंड भारत के प्रबल समर्थक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में कड़कड़डूमा स्थित हॉलमार्क बैंक्वेट में एक भव्य एवं विचारोत्तेजक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, शाहदरा जिला प्रभारी एवं मुख्य वक्ता डॉ. अनिल गुप्ता तथा डॉ. धीरज जोशी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला महामंत्री अनिल प्रकाश शर्मा, गीता शर्मा एवं सुंदर चौधरी तथा कार्यक्रम संयोजक सुशील उपाध्याय एवं उर्मिल राजौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रवाद, शिक्षा, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी देश के युवाओं को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने कहा कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य नई पीढ़ी को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों, उनके संघर्षों, शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से परिचित कराना है, ताकि युवा पीढ़ी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज एवं देश की सेवा के लिए प्रेरित हो सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here