Home दिल्ली-एनसीआर कबीर नगर पार्षद हाजी ज़रीफ़ ने 24×7 फ्री एम्बुलेंस सर्विस का वार्ड...

कबीर नगर पार्षद हाजी ज़रीफ़ ने 24×7 फ्री एम्बुलेंस सर्विस का वार्ड की जनता को दिया तोहफ़ा

0
5

कबीर नगर पार्षद हाजी ज़रीफ़ ने 24×7 फ्री एम्बुलेंस सर्विस का वार्ड की जनता को दिया तोहफ़ा

नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : हाजी ज़रीफ़ फाउंडेशन के तत्वावधान में निगम पार्षद हाजी ज़रीफ़ ने अम्बेडकर चौक करदमपुरी में एक भव्य समारोह में भारी भीड़ में अपनी मरहूम वालिदा हज्जन सायरा के नाम से कबीर नगर वार्ड की जनता को स्ट्रेचर और ऑक्सीजन सिलेंडर से सुसज्जित फ्री एम्बुलेंस को समर्पित किया जिसका अनावरण नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के एडिशनल डी सी पी संदीप लाम्बा तथा शाहदरा एस डी एम रीता कौशिक ने किया, हज़ारों की भीड़ की तालियों की गूँज में हाजी ज़रीफ़ ज़िंदाबाद के नारों के साथ वार्ड की जनता ने सहर्ष स्वीकार किया, संदीप लाम्बा ने हाजी ज़रीफ़ की प्रशंसा करते हुए कहा की आप सच्चे हीरो हों, दूसरे नेताओं को आपसे सीखने की ज़रूरत है, हाजी ज़रीफ़ फाउंडेशन के ज़ेरे एहतेमाम चल रही फ्री लाइब्रेरी में ब्यूटीशियन,सिलाई, और मेंहदी के कोर्सेस पूरे होने पर सर्टिफिकेट वितरण करते हुए बच्चों शिक्षा की तरफ बढ़ने के लिए प्रेरित किया,एस डी एम शाहदरा रीता कौशिक ने सैकड़ों की तादाद में इकठ्ठा पर्दा नशीन बहनों को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी भेंट करते हुए कहा आज अगर मैं यहाँ न आती तो मुझे बहुत दुःख होता, इतनी बड़ी तादाद में शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट सीखने सिखाने वालों की भीड़ पहले कभी नहीं देखी, हाजी ज़रीफ़ की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा सब जनप्रतिनिधि आपके जैसे हों तो समाज में शिक्षा की क्रांति लासकते हैँ, और देश तरक़्क़ी की तरफ ले जासकते हैँ, बिना किसी धर्म बोध के हर समाज की बेटियों के लिए आपने जो काम किये हैँ वो तारीफ़ के क़ाबिल हैँ, क्योंकि एक बेटी जब पढ़ती है तो दो परिवार शिक्षित होते है,

इस अवसर पर हाजी ज़रीफ़ ने नाम आँखों से अपनी माता जी को याद करते हुए 24×7 फ्री एम्बुलेंस सर्विस को जनता को समर्पित करते हुए ख़ुशी का इज़हार किया, उन्होंने कहा इमरजेंसी केसेस में और प्रेगनेंसी केसेस में त्वरित एम्बुलेंस सेवा नहीं मिलने से मेंरी गरीब बहनों को कष्ट उठाने पड़ते थे, हार्ट अटेक और लिवर, तथा ब्रेन स्ट्रोक के चलते एम्बुलेंस नहीं मिलने पर मरीज़ कभी कभी जान गँवा देते हैँ, अब ऐसा नहीं होगा आपकी एक कॉल पर आपको फ्री एम्बुलेंस का तत्काल लाभ मिलेगा यह पिक एंड ड्राप की सुविधा भी फ्री देगी, उन्होंने कहा यह मेरी माता जी की याद में आपको समर्पित है इसका सियासत से कोई लेना देना नहीं बस आप अपने बच्चों को खूब पढ़ाइये और होसके तो मेरे लिए दुआ कीजिये की मैं भविष्य में आपकी फलाह के लिए और अच्छे काम कर सकूँ,मंच संचालन हाजी नसीब आलम ने किया,इस अवसर पर ज्योति नगर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश नें अति.थानाध्यक्ष मोहम्मद फैज़ान साहिब,हज्जन रिहाना ज़रीफ़, हाजी मुशताक़,जान ए आलम, हाजी नसीर, शबाब भाई, कलाम भाई, हाजी हसरत,हाजी मेहरबान, रईस चौहान, हाशिम भूरे, अरशद, सलीम, शादाब, मुष्टाक, सईद अंसारी, अकबर सैफ़ी बिट्टू मलिक, ज़ाहिद, फज़रुद्दीन, हाफ़िज़ दिलशाद, हाफ़िज़ अलीम हाफ़िज़ सलीम इतियादि मोअज़्ज़ीज़ हज़रात मौजूद थे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here