Home आमने सामने बिन्नी वर्मा नें जिला टीम में महामंत्री बनने पर भाजपा के शीर्ष...

बिन्नी वर्मा नें जिला टीम में महामंत्री बनने पर भाजपा के शीर्ष नेत्रत्व का आभार जताया

0
10

बिन्नी वर्मा नें जिला टीम में महामंत्री बनने पर भाजपा के शीर्ष नेत्रत्व का आभार जताया

नई दिल्ली ( रवि कुमार ): भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिला की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बिन्नी वर्मा को पार्टी नें नवगठित नवीन शाहदरा जिले की टीम में महामंत्री नियुक्त किया है | बिन्नी की इस महत्वपूर्ण पद पर हुई नियुक्ति से जमीनी कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है | खास तौर से मंडोली रोड मार्किट में उनका जगह-जगह स्वागत हो रहा है | उल्लेखनीय है कि बिन्नी वर्मा मंडोली रोड मार्किट एसोसिएशन की चुनी हुई अध्यक्ष भी है वे इस मार्किट से कई बार अध्यक्ष चुनी गई है लिहाजा दुकानदार उन्हें अपने परिवार का सदस्य ही समझते हैं | बिन्नी वर्मा भी उनके सुख-दुःख में दिन रात खड़ी रहती है लिहाजा दुकानदारों में ख़ुशी का माहौल है| वहीं बिन्नी वर्मा नें अपनी नियुक्ति पर दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा क्षेत्रीय सांसद मनोज तिवारी के साथ-साथ जिला भाजपा अध्यक्ष मास्टर विनोद तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है| बिन्नी वर्मा नें कहा पार्टी के शीर्ष नेत्रत्व नें उनपर जो भरोसा जताया है वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगीं तथा पार्टी की मजबूती के लिए ना केवल रोहताश नगर अपितु पूरे संसदीय क्षेत्र में मजबूती से काम करूंगी | बिन्नी नें कहा मैं स्वयं को गौरवान्वितएवं कृतज्ञ महसूस कर रही हूँ| उन्होंने कहा यह नया दायित्व मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन, राष्ट्र और जनसेवा के प्रति अपनी निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त रूप से निभाने का अवसर है। मैं भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की मर्यादा एवं जनसेवा के संकल्प को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लेती हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here