Home दिल्ली-एनसीआर अग्रवाल सेवा संगठन दिल्ली प्रदेश ने किया ठंडी-ठंडी आइसक्रीम एवं लाहौरी जीरा...

अग्रवाल सेवा संगठन दिल्ली प्रदेश ने किया ठंडी-ठंडी आइसक्रीम एवं लाहौरी जीरा का सेवा वितरण

0
13

अग्रवाल सेवा संगठन दिल्ली प्रदेश ने किया ठंडी-ठंडी आइसक्रीम एवं लाहौरी जीरा का सेवा वितरण

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : अग्रवाल सेवा संगठन दिल्ली प्रदेश द्वारा आज कृष्णा नगर, स्थित हनुमान मूर्ति चौक पर अध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक ठंडी-ठंडी आइसक्रीम एवं लाहौरी जीरा वितरण सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य का लाभ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, राहगीरों एवं श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनिल गोयल (विधायक) एवं संदीप कपूर (निगम पार्षद, कृष्णा नगर) उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त श्याम सुंदर अग्रवाल (पूर्व मेयर,) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की तथा समाजहित में ऐसे जनकल्याणकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखने के लिए संस्था का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है तथा ऐसे सेवा कार्य समाज में प्रेम, सहयोग एवं भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें चेयरमैन चक्रेश अग्रवाल, वाइस चेयरमैन धीरज गोयल, संरक्षक सुनील गुप्ता, निर्मल गुप्ता, दिवाकर सिंघल, नीरज गर्ग, एडवोकेट तरंग अग्रवाल, कोषाध्यक्ष उज्जवल जैन, संयोजक पंचानन गुप्ता सहित अनेक समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here