Home आमने सामने गाजीपुर लैंडफिल से लगभग 20 एकड़ जमीन कूड़ा मुक्त हो गई है...

गाजीपुर लैंडफिल से लगभग 20 एकड़ जमीन कूड़ा मुक्त हो गई है वहां पर लग रहा है वेस्ट टू एनर्जी प्लांट : संदीप कपूर

0
6
संदीप कपूर

गाजीपुर लैंडफिल से लगभग 20 एकड़ जमीन कूड़ा मुक्त हो गई है वहां पर लग रहा है वेस्ट टू एनर्जी प्लांट : संदीप कपूर

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली : दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के साथ गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया। कचरा निस्तारण को लेकर अधिकारियों के साथ बातचीत की और लैंडफिल पर कूड़े की मौजूदा स्थिति के बारे में जाना। इसी विषय पर विस्तृत जानकारी लेने के लिए हमने की डेम्स कमेटी के अध्यक्ष संदीप कपूर से बातचीत जिसमें संदीप कपूर ने इस कार्य से जुड़ी कई बातें बताई। श्री कपूर ने बताया कि गाजीपुर समेत अन्य लैंडफिल से कूड़े के पहाड़ को हटाने का कार्य बहुत सुचारू रूप से चल रहा है और पूरे प्रयास किए जा रहे है कि इस काम में और तेजी लाई जाए। उन्होंने बताया कि गाजीपुर लैंडफिल से हर रोज लगभग 7000 मीट्रिक टन कूड़ा हट रहा है और अब निर्देश दिए गए है कि इसे 7000 से बढ़ाकर 12000 मीट्रिक टन पर लेकर जाए ताकि कार्य तीव्र गति से चले। श्री कपूर ने बताया कि अभी गाजीपुर लैंडफिल पर 65000 मीट्रिक टन कूड़ा है जिसका निस्तारण करना है। उन्होंने बताया कि लगभग 20 एकड़ जमीन कूड़ा मुक्त हो गई है और वहां पर वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लग रहा है जिससे लगभग 2000 मीट्रिक टन कूड़े से बिजली बनाई जाएगी। श्री कपूर ने बताया कि गाजीपुर लैंडफिल से इनर्ट पदार्थ (मिट्टी) के निस्तारण के लिए उसे एकत्र करके बदरपुर इको पार्क में डंप किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कूड़ा निस्तारण में लगी एजेंसी को आशीष सूद के द्वारा यह निर्देश दिए गए है कि इनर्ट पदार्थ को संबंधित जगह तक पहुंचाने के लिए वाहनों की संख्या तत्काल बढ़ाई जाए तथा एक सप्ताह के भीतर मंत्री कार्यालय को इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ताकि इनर्ट के निस्तारण के कारण बायोमाइनिंग कार्य प्रभावित ना हो। श्री कपूर ने बताया कि अभी तक इतनी उन्नति हुई है और इसके साथ साथ अधिक प्रयास किए जा रहे है जिससे काम में तेजी आए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार लैंडफिल से कचरा हटाने के लिए हर संभव कार्य कर रही है और पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here