Home आमने सामने Mukesh Bansal: दिल्ली सरकार की योजना से झुग्गी बस्तियों में रहने वालों...

Mukesh Bansal: दिल्ली सरकार की योजना से झुग्गी बस्तियों में रहने वालों को मिलेंगी बेहतर नागरिक सुविधाएं : मुकेश बंसल

0
11

Mukesh Bansal: दिल्ली सरकार की योजना से झुग्गी बस्तियों में रहने वालों को मिलेंगी बेहतर नागरिक सुविधाएं : मुकेश बंसल

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली को झुग्गी मुक्त बनाने के लिए पुनर्वास योजना के साथ साथ झुग्गी बस्तियों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों पर 441.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस विषय पर बात करते हुए शाहदरा उत्तरी वार्ड समिति के उपाध्यक्ष मुकेश बंसल ने कहा कि दिल्ली सरकार के इस फैसले से झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा उनका जीवन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा। उन्होंने बताया कि डूसिब के माध्यम से झुग्गी बस्तियों में 1510 विकास एवं निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिसमें वर्ष 2025-26 में 1,253 कार्यों के लिए 379.80 करोड़ रुपये तथा वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक 257 कार्यों के लिए 61.30 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। श्री बंसल ने बताया कि दिल्ली सरकार के इस फैसले के तहत सामुदायिक शौचालयों एवं जनसुविधा परिसरों का निर्माण और नवीनीकरण, सामुदायिक भवनों का निर्माण, पेयजल एवं सीवर व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, गलियों तथा आंतरिक सड़कों का विकास किया जाएगा व इसके साथ ही नालियों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट एवं बिजली नेटवर्क का विस्तार, वर्षा जल निकासी की व्यवस्था, सार्वजनिक स्थलों का सुंदरीकरण तथा अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि झुग्गी बस्तियों के निकट अटल कैंटीन भी खोली जाएगी। श्री बंसल ने बताया कि नरेला, तिमारपुर, आदर्श नगर, जहांगीरपुरी, आजादपुर, बवाना, रोहिणी, सीमापुरी, त्रिलोकपुरी, शाहदरा, करावल नगर, संगम विहार, द्वारका और नजफगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों की झुग्गी बस्तियों में यह विकास कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का यह फैसला सच में प्रशंसा के काबिल है क्योंकि इससे हर वर्ग का, हर समुदाय के लोगों का विकास सुनिश्चित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here