सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Mann Ki Baat: शाहदरा जिले के तहत सात सौ से ज्यादा बूथों पर सुनी,गई प्रधानमंत्री के मन की बात : दीपक गाबा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Mann Ki Baat: शाहदरा जिले के तहत सात सौ से ज्यादा बूथों पर सुनी,गई प्रधानमंत्री के मन की बात : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा के नेतृत्व में 700 से ज़्यादा बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का 134वाँ संस्करण सुना गया, 100 मीटर दौड़ के विजेताओं का सम्मान एवं भारतीय आमों की विशेषताओं पर चर्चा प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई। आज झिलमिल वार्ड की समिति संख्या 100 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा, ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़, सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे | कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों को प्रेरित करने वाले अनेक विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने स्पोर्ट्समैन स्पिरिट, जनभागीदारी, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक उदाहरणों ने उपस्थित सभी नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सरदार गुरविंदर सिंह ने 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में 10.09 सेकंड का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। अनिमेश कुजूर — 100 मीटर रिकॉर्ड दौड़ और उनसे सीधे बातचीत भी की गई। विशाल TK— 400 मीटर में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड। कार्यक्रम के समापन पर भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा ने उपस्थित सभी नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के पावन संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज हित एवं राष्ट्र हित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *