सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Oxygen Park Delhi: ऑक्सीजन पार्क परियोजना से दिल्ली को मिलेगा नया हरित स्वरूप : प्रवीन निमेष

2 मिनट पढ़ें

Oxygen Park Delhi: ऑक्सीजन पार्क परियोजना से दिल्ली को मिलेगा नया हरित स्वरूप : प्रवीन निमेष

नई दिल्ली,(रविंद्र कुमार ): राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच मुखमेलपुर गांव में ऑक्सीजन पार्क के शिलान्यास को एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल माना जा रहा है। भाजपा नेता एवं गोकलपुर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रवीन निमेष ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा शुरू की गई इस परियोजना का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम दिल्ली को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल केवल एक पार्क तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उसकी गंभीर सोच को दर्शाती है। प्रवीन निमेष ने कहा कि ऑक्सीजन पार्क जैसी परियोजनाएं महानगरों में रहने वाले लोगों को प्रदूषण से राहत देने के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे बड़े शहर में हरित क्षेत्रों का विस्तार समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है और सरकार इस दिशा में सकारात्मक प्रयास कर रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी समान प्राथमिकता दे रही है। पार्क में आधुनिक सुविधाओं, हरियाली, वॉकिंग ट्रैक, बैठने की व्यवस्था और बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए जाने वाले विशेष क्षेत्रों से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा। प्रवीन निमेष ने कहा कि तेजी से बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को स्वच्छ हवा और प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। ऐसे पार्क नागरिकों को प्रकृति के करीब लाने के साथ-साथ सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए भी बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि इससे आसपास के क्षेत्रों की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी मजबूत होगी। भारतीय जनता पार्टी हमेशा पर्यावरण संरक्षण, जनकल्याण और सतत विकास की नीतियों के पक्ष में रही है। ऑक्सीजन पार्क परियोजना से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय निवासियों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *