सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Crime News: जहांगीरपुरी में युवक को जिंदा जलाने का आरोप, पत्नी और सास हिरासत में

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Crime News: जहांगीरपुरी में युवक को जिंदा जलाने का आरोप, पत्नी और सास हिरासत में

राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक को उसकी पत्नी और सास ने कथित तौर पर जिंदा जलाकर मार डाला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घटना नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के महिंद्रा पार्क थाना क्षेत्र स्थित जहांगीरपुरी इलाके की है। बताया जा रहा है कि युवक आग की लपटों में बुरी तरह झुलसता रहा और उसकी चीखों से पूरा इलाका गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल पर चौथी मंजिल से लेकर गली तक जले हुए अवशेष फैले हुए मिले। घटना की भयावहता को देखते हुए पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक युवक और उसकी पत्नी के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। पत्नी और सास ने पुलिस को दिए बयान में दावा किया है कि युवक देर रात उनके घर पहुंचा था। आरोप है कि जब घर का गेट नहीं खोला गया तो वह गुस्से में आ गया। उन्होंने यह भी कहा कि युवक अपने साथ फिनाइल और तेल लेकर आया था।

Advertisement

महिलाओं के अनुसार युवक ने पहले फिनाइल पी और फिर खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की या फिर उसे आग लगाई गई।

घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच भारी आक्रोश और चर्चा का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मां-बेटी से लगातार पूछताछ की जा रही है और मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

इस दर्दनाक घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *