
Bharat Nagar POCSO Case: पार्क में 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की कोशिश, पहले से सजायाफ्ता आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 26 नवंबर। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भरत नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे एक पार्क में 10 वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की गई।
आरोपी राजेश कुमार ने बच्ची को पकड़कर पार्क के अंदर घसीटने और कपड़े उतारने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार बच्ची से रेप नहीं हुआ।
इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने उसकी हरकत भांप ली और उसे पकड़कर पीटा। फिर उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और यौन उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
छानबीन में सामने आया कि आरोपी को पहले एक पॉक्सो मामले में सात साल की सजा हो चुकी है। पुलिस दोनों मामलों की कड़ियां जोड़ रही है।





आपकी राय