
Delhi Road Rage: सफदरजंग अस्पताल के दो कर्मचारियों पर बैट-हथौड़े से हमला, MLA स्टिकर वाली कार के साथ दो पकड़े
नई दिल्ली, 26 नवंबर। सराय काले खां फ्लाईओवर के पास बुधवार शाम करीब 4:10 बजे सफदरजंग अस्पताल के संविदा कर्मचारी विक्रम और अरुण ड्यूटी से लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक एक कार से छू गई।
कार में सवार दो युवक इस पर भड़क गए और बहस के बाद बेसबॉल बैट व हथौड़ा निकालकर दोनों पर टूट पड़े। सिर पर गहरी चोट के बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
हमलावर जाते-जाते एक कर्मचारी का फोन भी लूट ले गए। सनलाइट कॉलोनी थाने में हत्या के प्रयास और लूट का केस दर्ज हुआ।

जांच में पता चला कि Hyundai Creta किराये पर ली गई थी। आरोपी दक्षिण दिल्ली, तिगांव और नरेला में छिपते रहे और रास्ते में नंबर प्लेट बदलकर MLA स्टिकर लगा लिया।
आखिरकार वारदात के छह घंटे के अंदर पुलिस ने अरमान (23) और अभिषेक (25) को खजूरी खास से पकड़ लिया और कार, हथियार व लूटा फोन बरामद किया।





आपकी राय