
Rekha Gupta Brahmasthanam: सीएम बोलीं, महिलाओं को निर्णय लेने की ताकत भी मिलनी चाहिए
नई दिल्ली, 26 नवंबर। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को ब्रह्मस्थानम महोत्सव में शामिल हुईं और माता अमृतानंदमयी देवी से आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर उन्होंने अमृता श्री स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जो 21 राज्यों के 15,000 से अधिक समूहों से लाखों महिलाओं को जोड़ता है।
इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सशक्तीकरण का मतलब केवल पैसे की मदद नहीं, बल्कि सम्मान, मौके और निर्णय का अधिकार देना है।

उन्होंने अम्मा के सेवा भाव को नमन करते हुए कहा कि दुखियों का दर्द समझना और उनकी मदद करना ही सच्ची आध्यात्मिकता है।
समारोह में नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज तथा विधायक शिखा रॉय और गजेंद्र यादव भी पहुंचे।





आपकी राय