
Yash Maheshwari FIR: छठ पर टिप्पणी को लेकर कॉमेडियन पर दिल्ली के साकेत थाने में भी केस
नई दिल्ली, 26 नवंबर। स्टैंड अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर बिहार के बाद अब राजधानी के साकेत थाने में भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शिकायत निलोटपाल मृणाल ने दी है। उनके अनुसार 24 अक्टूबर को साकेत के एक क्लब में हुए कार्यक्रम में बिहार की महिलाओं, उनकी परंपराओं और नीतीश कुमार पर आपत्तिजनक बातें कही गईं।
पुलिस ने BNS की धारा 79, 196, 296 और 352 में केस दर्ज कर वीडियो रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया सामग्री की जांच शुरू की है। शिकायत में आयोजकों और क्लब को भी घेरा गया है।

इससे पहले मंगलवार को पटना साइबर थाने ने उनके यूट्यूब चैनल पर केस किया था। पटना पुलिस ने कहा था कि ऐसे बयान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ सकते हैं।
पूरा मामला 21 नवंबर को डाली गई हाइडआउट कॉमेडी क्लब के शो की क्लिप से शुरू हुआ, जिसमें छठ पर महिलाओं के सिंदूर का मजाक बनाया गया था। विरोध बढ़ने पर कॉमेडियन ने माफी मांगी थी।





आपकी राय