
Sameer Murder Case: समीर हत्याकांड में वांछित अमान गाजी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
नई दिल्ली, 26 नवंबर। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच बुधवार देर रात गोलियां चलीं, जिसके बाद समीर उर्फ भूरा की हत्या का आरोपी अमान गाजी पकड़ा गया।
मामला 16 नवंबर का है, जब खजूरी खास क्षेत्र में सोनिया विहार के जीरो पुश्ता के पास दोस्त के साथ स्कूटी से जा रहे समीर को दो बाइक सवारों ने रोककर गोली मार दी थी। समीर की जान नहीं बच सकी।
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या नसीम दुर्रानी और हारून सैफी गुटों की दुश्मनी से जुड़ी थी। तकनीकी जांच के आधार पर अमान को साजिश का हिस्सा और हमलावरों की बाइक का चालक बताया गया।

25 नवंबर रात आठ बजे मिली सूचना पर स्पेशल स्टाफ ने नानक सर-थर्ड पुश्ता मार्ग पर श्मशान घाट के पास मोर्चा संभाला। करीब 11:30 बजे अमान बाइक से पहुंचा और ललकारे जाने पर फायरिंग करने लगा।
इसके बाद एसआई कौशिक घोष यादव ने चेतावनी फायर समेत चार और सिपाही मुकेश ने दो राउंड चलाए। मुकेश की जैकेट पर बदमाश की एक गोली लगी, जबकि अमान का बायां पैर जख्मी हुआ।
आखिर में पुलिस ने उसके पास से हथियार, कारतूस, मैगजीन और ज्योति नगर से चुराई गई बाइक जब्त की। अमान को संभल का मूल निवासी और दुर्रानी का साथी बताया गया है।





आपकी राय