सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Ehsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

3 मिनट पढ़ें
दीपक गाबा

Advertisement

Ehsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

नई दिल्ली, ( रविंद्र कुमार ) : विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक मजबूती को शिक्षा व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर की उपस्थिति में 19 नवंबर को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ‘एहसास 2026’ मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने दिल्ली सरकार की ‘एहसास 2026’ योजना का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार लगातार हर वर्ग के हित में बेहतरीन कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य केवल सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की वास्तविक जरूरतों को समझकर उनका समाधान करना है। दीपक गाबा ने कहा कि बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य उनके भविष्य और देश के विकास से सीधे जुड़ा हुआ है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थी पढ़ाई, परीक्षाओं और भविष्य की चिंताओं के कारण कई बार मानसिक दबाव का सामना करते हैं। ऐसे में ‘एहसास 2026’ जैसी पहल बच्चों को अपनी समस्याएं खुलकर बताने, सही मार्गदर्शन प्राप्त करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ट्रिपल इंजन सरकार हर वर्ग के लिए जनहितकारी योजनाएं ला रही है, जिनका लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘एहसास 2026’ दिल्ली के लाखों विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ एक स्वस्थ, आत्मविश्वासी और सशक्त युवा पीढ़ी तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस नीति का उद्देश्य दिल्ली के 45 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाना है। सरकार का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना और परीक्षाओं में सफलता हासिल करना नहीं होना चाहिए, बल्कि बच्चों का आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, मानसिक संतुलन और व्यक्तित्व विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। ‘एहसास 2026’ के अंतर्गत सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के साथ उच्च शिक्षण संस्थानों में भी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। इस पहल में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और शिक्षा व्यवस्था से बाहर रह रहे 29 वर्ष तक के युवाओं तक सहायता पहुंचाने पर भी ध्यान दिया गया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *