सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्यPM Modi Gold Price: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और पैसे बचे; बताया कैसे घटे दामAmit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकीAndhra Pradesh Car Accident: पेलुरु के पास नहर में गिरी बारातियों की कार, 4 लोगों की मौत; नवविवाहित जोड़ा बचाKurla Couple Assault: कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट: छह नाबालिग आरोपी दो हफ्ते के लिए सुधार गृह भेजे गए

Yuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Yuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने राजनीति के मैदान में नई पारी शुरू की है। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी में आते ही उन्हें नवगठित राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारी समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बना दिया गया।

पार्टी में शामिल होने से पहले लेग स्पिनर चहल ने ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से भेंट की थी। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उन्हें यह दायित्व सौंपा।

अमरपाल मौर्य के दस्तखत से जारी सूची में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए दो अन्य विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम भी दर्ज हैं। ये हैं ओडिशा के प्रोफेसर अद्वैत चरण गड़नायक और उत्तर प्रदेश की वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा।

Advertisement

शनिवार को भाजपा ने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का भी ऐलान किया। मोर्चे में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी असम के जोगेन मोहन, ओडिशा की ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश के संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र के बबनराव रावजी चौधरी, दिल्ली के सतप्रकाश राणा, बिहार के अर्जुन सहनी और उत्तर प्रदेश की संगीता बलवंत बिंद को दी गई है।

वहीं दिल्ली के गजेंद्र यादव, कर्नाटक के प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकर को ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पार्टी ने मोर्चे में सात नए राष्ट्रीय सचिवों और अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *