सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्यPM Modi Gold Price: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और पैसे बचे; बताया कैसे घटे दामAmit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकीAndhra Pradesh Car Accident: पेलुरु के पास नहर में गिरी बारातियों की कार, 4 लोगों की मौत; नवविवाहित जोड़ा बचाKurla Couple Assault: कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट: छह नाबालिग आरोपी दो हफ्ते के लिए सुधार गृह भेजे गए

Rohit Godara Gang: पीतमपुरा में कारोबारी के घर फायरिंग करने वाले गोदारा गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार, रंगदारी की साजिश बेनकाब

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Rohit Godara Gang: पीतमपुरा में कारोबारी के घर फायरिंग करने वाले गोदारा गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार, रंगदारी की साजिश बेनकाब

दिल्ली के पीतमपुरा में 28 अक्तूबर की तड़के करीब पांच बजे एक कारोबारी के घर के बाहर गोलियों की आवाज गूंजी थी। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रोहित गोदारा गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को पकड़कर बड़ा खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी निखिल कुमार (24), शुभम (23) और मोक्ष (24) हैं।

पुलिस ने जानकारी दी कि उस सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने कारोबारी साहिल जैन उर्फ गूगल के मकान के बाहर गोलियां बरसाई थीं और उनकी कार को भी निशाना बनाया था। इस घटना पर सुभाष प्लेस थाने में रंगदारी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

छानबीन आगे बढ़ी तो विदेश से गैंग चला रहे रोहित गोदारा का नाम उभरकर आया। इसके बाद जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को दे दी गई। पुलिस के मुताबिक, विदेश में बैठे गिरोह के सदस्य विवेक ने स्थानीय नेटवर्क के सहारे यह फायरिंग करवाई थी।

क्राइम ब्रांच की एआरएससी टीम ने आरोपियों की तलाश में 500 किलोमीटर से अधिक का सफर तय किया और सुराग जोड़ते हुए आखिरकार तीनों को रोहिणी में धर दबोचा। पुलिस का दावा है कि ये लोग दिल्ली में एक और बड़ी वारदात की फिराक में थे।

Advertisement

तलाशी में आरोपियों से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, एक देसी पिस्तौल और 12 कारतूस मिले हैं। फायरिंग में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

पूछताछ में सामने आया कि मोक्ष, विदेश में मौजूद विवेक और फरार चल रहे प्रदीप से जुड़ा हुआ था। उसका काम स्थानीय अपराधियों को गिरोह से जोड़ना और उनके लिए जरूरी बंदोबस्त करना था। मोक्ष ने ही निखिल को मोटी कमाई और शानो-शौकत भरी जिंदगी का सपना दिखाकर गैंग में खींचा। गोली चलाने के बदले निखिल से 50 हजार रुपये देने का वादा हुआ था, जिसके बाद उसने प्रदीप के साथ मिलकर कारोबारी के घर पर फायरिंग की।

शुभम का गिरोह से संपर्क निखिल के माध्यम से हुआ था और दोस्तों के प्रभाव में आकर वह भी रंगदारी की इस साजिश का हिस्सा बन गया। पुलिस अब तीनों से पूछताछ के जरिए गैंग के अन्य सदस्यों, विदेश में बैठे हैंडलरों और वसूली के पूरे जाल के बारे में जानकारी जुटा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *