सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस को दिल्ली में मिली मजबूती एवं नई दिशा : हाजी जरीफ

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस को दिल्ली में मिली मजबूती एवं नई दिशा : हाजी जरीफ

– रविन्द्र कुमार –

Advertisement

नई दिल्ली,दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र यादव के कार्यकाल के दौरान उनके नेतृत्व में कांग्रेस एक बार फिर जमीनी स्तर पर मजबूती के साथ खड़ी होती नजर आ रही है। ऐसे समय में जब पार्टी कठिन दौर से गुजर रही थी, देवेन्द्र यादव ने संगठन को नई ऊर्जा दी और कार्यकर्ताओं में विश्वास पैदा किया। यह कहना है कबीर नगर से निगम पार्षद हाजी ज़रीफ का | जरीफ कहते हैं देवेन्द्र यादव का कार्यकाल सिर्फ पद संभालने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने हर स्तर पर सक्रियता दिखाते हुए पार्टी को जनता के बीच दोबारा स्थापित करने का काम किया है। अपने दो साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने लगातार कार्यकर्ताओं के बीच रहकर काम किया है ,दो दिन भी छुट्टी नहीं की | हाजी ज़रीफ ने कहा कि देवेंद्र यादव ने अध्यक्ष बनने के बाद सबसे पहले संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दिया। “बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना, कार्यकर्ताओं को जोड़ना और लगातार बैठकों के माध्यम से पार्टी को मजबूत करनाये उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है। श्री यादव के नेतृत्व में कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी, बिजली-पानी जैसे मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाई। उन्होंने कहा “आज कांग्रेस सड़कों पर दिख रही है, जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है। यह देवेंदर यादव की सक्रिय कार्य शैली का परिणाम है।” इस दौरान कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी दोनों की नीतियों पर सवाल उठाए। हाजी ज़रीफ ने कहा कि देवेंद्र यादव ने युवाओं को संगठन में आगे लाने का काम किया है। “नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देना और उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार करना उनकी दूरदर्शी सोच को दिखाता है। हाजी ज़रीफ के मुताबिक, देवेंद्र यादव का अनुभव उनके काम में साफ नजर आता है। “वह पहले भी कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं, विधायक रहे हैं, इसलिए उन्हें संगठन और प्रशासन दोनों की गहरी समझ है, हाजी ज़रीफ ने माना कि दिल्ली में कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि श्री यादव के नेतृत्व में पार्टी मजबूती से वापसी करेगी।आज जरूरत है लगातार मेहनत और जनता के बीच रहने की, और देवेंद्र यादव यही कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *