सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

आर.डब्लू.ए.की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका  होती है : पुलिस उपायुक्त आर.पी.मीणा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

आर.डब्लू.ए.की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका  होती है : पुलिस उपायुक्त आर.पी.मीणा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) :  आर.डब्लू.ए की समाज में एक अहम भूमिका होती है ,समाज सेवा करने का एक अच्छा प्लेटफार्म होती है आर.डब्लू.ए. | यह कहना था शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त आर.पी.मीणा का | श्री मीणा नें उक्त विचार .यमुना पार एम डब्ल्यू ए व आर डब्ल्यू ए  द्वारा मानसरोवर पार्क में  आयोजित एक  जन संवाद कार्यक्रम में व्यक्त किये | कार्यक्रम में स्थानीय थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा दैनिक वीर अर्जुन के मेट्रो एडिटर अश्वनी भारद्वाज भी मौजूद रहे | श्री मीणा नें समस्त आर.डब्लू.ए.पदाधिकारियों की समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना और सभी के समाधान का आश्वासन  हुए इसे एक अच्छा प्रयास बताते हुए कहा भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किये जाते रहेगें | उन्होंने कहा उन्हें लोगो से मिलना अच्छा लगता है और लोगो की समस्याओं की जानकारी मिलती है इस तरह के होते रहने चाहिए | इस मौके पर अश्वनी भारद्वाज नें सभी आर.डब्लू.ए.के पदाधिकारियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया |

Advertisement

कार्यक्रम में शाहदरा जिला के दर्जनों आर डब्ल्यू ए के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर अपने अपने क्षेत्रों की समस्याओं से पुलिस उपायुक्त को अवगत करवाया इस मौके पर फाउंडेशन के चैयरमेन दीपक शर्मा, अध्यक्ष एवं पूर्व निगम पार्षद  अनिल गौतम, उपाध्यक्ष सुभाष सभरवाल, महासचिव देवेंद्र पाल शर्मा, संयोजक डॉ. प्रवीण गर्ग, सयुंक्त सचिव श्याम सुन्दर बंसल, कार्यालय मंत्री गौरव सोनी ने पुलिस उपायुक्त एवं थाना प्रभारी का गुलदस्ता देकर स्वागत किया फाउंडेशन के चैयरमेन दीपक शर्मा व अध्यक्ष अनिल गौतम ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम समय समय होते रहने चाहिए जिससे जनता व पुलिस में तालमेल बना रहता है थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा के कार्यों से प्रभावित होकर राम नगर आर डब्ल्यू ने खड़े होकर जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया इस अवसर राम नगर के चैयरमेन रवि पंडित, संगठन मंत्री योगेश कुमार आशीष भारद्वाज, संयुक्त सचिव संजीव मल्होत्रा, दीपक गोल्डी, सुदेश शर्मा प्रवक्ता अजेश भार्गव के आलावा मोती राम मार्ग सुधार समिति आर डब्लू ए व एम डब्लू ए के अध्यक्ष रवि राज शर्मा सचिव अमित भदौरिया आर डब्ल्यू ए डी डी डी ए फ्लैट के पूर्व अध्यक्ष देवी ठाकुर,  समाजसेवी ईश्वर ठाकुर, किशन लाल यादव  व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता परमानन्द शर्मा ने की मंच का संचालन संगठन मंत्री आशीष भारद्वाज ने किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *