Delhi sanitation workers issue: दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग में पहुंचे दिल्ली नगर निगम,के कमिश्नर संजीव खिरवार : संजय गहलोत
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की जवलनतशील, जटिल समस्यायों पर चर्चा करने एवं उनका निदान करने हेतु दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर संजीव खिरवार दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग में पहुंचे | उनके साथ करोल बाग ज़ोन के उपायुक्त दिलखुश मीणा एवं अधीक्षण अभियंता पी सी मीणा भी उपस्थित रहे । मीटिंग के दौरान दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने सफाई कर्मचारियों से सम्बंधित समस्यायें रखी । शाहदरा (दक्षिणी) क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या-210(पुराना), के मस्टरोल जो सी बी आई द्वारा ज़ब्त किये गए है , उन्हें तुरन्त मंगवाया जाए ताकि वंचित सफाई कर्मचारी जल्द से जल्द नियमित हो सकें। अभी हाल ही में तकरीबन 600 प्राइवेट सफाई कर्मचारी जो ठेकेदारी प्रथा के अंतर्गत लगाये गए है उन्हें तुरन्त हटाया जाए और उनके बदले में जिन कर्मचारियों ने पहले निगम में कार्य किया हुआ है उन्हें लगाया जाए ।

नजफगढ़ जोन से हटाए गए 368 कर्मचारियों को ड्यूटी पर बहाल किया जाए। साउथ ज़ोन(ग्रीन पार्क) में कार्यरत 448 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की पीस मील सेंक्शन्स को बिना एक दिन के ब्रेक को खत्म करते हुए रेगुलर किया जाए। माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार 240 हाज़री होने पर कर्मचारी को नियमित किया जाए , 89 दिन वाली प्रथा समाप्त की जाए ,ताकि कर्मचारी नियमित हो सकें करूणामूलक आधार पर नियुक्ति हेतु अप्रैल 2015 के बाद 2025 तक करवाने की सिफारिश की है | जनरल कर्मचारी अब जिनका 2002 तक स्टैंडिंग कमेटी में पास हो चुका है उनके लिए फैज़ मैनर पॉलिसी के मुताबिक सन 2010 का पीरिएम्बल लगाने के लिए कहा है। डेम्स के अलावा अन्य विभाग जैसे हेल्थ, एजुकेशन, इंजीनयरिंग में भी डेम्स की पॉलिसी लागू करने की भी आयोग द्वारा सिफारिश की है। इंजीनियरिंग विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के डेथ केस जो 3-4 कर्मचारी है उन्हें भी नौकरी पर लगाया जाएगा । नरेला ज़ोन के जो लेफ्ट आउट कर्मचारियों के मामले है उन्हें यथाशीघ्र नियमित किया जाएगा । मीटिंग के दौरान कमिश्नर संजीव खिरवार ने कर्मचारियों की मूलभूत समस्यायों का दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के दिशा-निर्दशों का पालन करने हेतु विश्वास व्यक्त किया ।



