Home आमने सामने Mahila Reservation Bill: विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा सामने आया : प्रवेश...

Mahila Reservation Bill: विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा सामने आया : प्रवेश शर्मा

0
21

Mahila Reservation Bill: विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा सामने आया : प्रवेश शर्मा

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,संसद में महिला आरक्षण कानून और डीलिमिटेशन से जुड़े 131 वां संवैधानिक संशोधन विधेयक का गिरना बेहद ही दुखद बात है, ऐसा कहना है नगर निगम स्थाई समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रवेश शर्मा का। प्रवेश शर्मा ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल का विरोध करने से विपक्ष का असली चेहरा पूरे देश के सामने आ गया है। प्रवेश शर्मा ने आगे कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल का विरोध करने से यह बात साबित हो गई है कि विपक्ष महिलाओं के खिलाफ है, विपक्ष महिला विरोधी है।
प्रवेश शर्मा ने कहा कि विधेयक के गिरने से यह बात भी साबित होती है कि विपक्ष कहता कुछ और है और करता कुछ और है। प्रवेश शर्मा ने आगे कहा कि एक तरफ तो विपक्ष महिलाओं के अधिकार की बात करता है, महिलाओं के सम्मान की बात करता है वही दूसरी तरफ विपक्ष संसद में महिला आरक्षण बिल का विरोध करता है जो विपक्ष के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। प्रवेश शर्मा ने कहा की संसद में महिला आरक्षण बिल को गिराने से विपक्ष ने महिलाओं के हित में होने वाले एक बहुत बड़े कार्य को रोका है जिससे पूरे देश की महिलाएं विपक्ष से नाराज है और विपक्ष को लेकर महिलाओं में बहुत गुस्सा है, बहुत रोष है।
प्रवेश शर्मा ने आगे कहा की महिलाओं का विरोध करने का नतीजा विपक्ष को आगे आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। प्रवेश शर्मा ने कहा कि महिलाओं का विरोध करने के लिए, महिलाओं के अधिकारों को छीनने के लिए आगे आने वाले चुनाव में विपक्ष को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि मैं मानता हूं कि विपक्ष की अपनी एक अहम भूमिका होती है लेकिन कुछ कार्य ऐसे होते हैं जो देश हित में होते हैं, जो जनता के हित में होते हैं और ऐसे कार्यों में विपक्ष को सरकार का साथ देना चाहिए बजाए बिना कुछ सोचे समझे उन जनहित कार्यों का विरोध करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here