Home दिल्ली-एनसीआर Delhi MCD mayor election: अपना वर्चस्व को चुकी है आम आदमी पार्टी...

Delhi MCD mayor election: अपना वर्चस्व को चुकी है आम आदमी पार्टी : हाजी जरीफ

0
33

Delhi MCD mayor election: अपना वर्चस्व को चुकी है आम आदमी पार्टी : हाजी जरीफ
मेयर पद के लिए कांग्रेस नें बनाया उम्मेदवार

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली नगर निगम में बड़ी विपक्षी पार्टी होने के बावजूद भी महापौर एवं उप महापौर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल नहीं किया गया। इससे जाहिर होता है कि आम आदमी पार्टी जोकि दिल्ली में अपने आपको आम जनता से जुड़ी हुई पार्टी के नाम पर जीतकर आई थी वह अपना वर्चस्व को चुकी है। यह कहना था कांग्रेस के निगम पार्षद हाजी जरीफ का | जरीफ नें कहा कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली नगर निगम में महापौर एवं उप महापौर पद के लिए अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारकर भारतीय जनता पार्टी को चुनौती दी गई है। दिल्ली नगर निगम में महापौर पद के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से हाजी जरीफ निगम पार्षद वार्ड नंबर 234 द्वारा तथा उप महापौर पद के लिए राजेश कुमार गुप्ता, निगम पार्षद वार्ड नंबर 39 द्वारा अपना नामांकन दाखिल किया गया। नामांकन दाखिल करते समय इनके साथ फरहाद सूरी पूर्व महापौर एवं प्रभारी दिल्ली नगर निगम, निगम पार्षद हाजी समीर, निगम पार्षद मनदीप सिंह, नाजिया खातून, अरीबा खान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here