सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Delhi Encounter: यूपी का इनामी बदमाश रिजवान हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार, 28 केस दर्ज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Encounter: यूपी का इनामी बदमाश रिजवान हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार, 28 केस दर्ज

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ के बाद एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। Delhi Police AATS की टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए मोहम्मद रिजवान नामक आरोपी को ‘हाफ एनकाउंटर’ में दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू में कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की लोकेशन Amar Colony इलाके में मिली थी। टीम ने उसे घेरकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके दाहिने पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 40 वर्षीय मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई है, जो Old Mustafabad का रहने वाला है। वह उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा वांछित था और उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के तहत Bulandshahr जिले में भी वांछित चल रहा था।

Advertisement

जांच में सामने आया है कि रिजवान एक शातिर और आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 24 मामले दिल्ली में और 4 उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं। उसके ज्यादातर अपराध झपटमारी और चोरी से जुड़े हैं, हालांकि गंभीर वारदातों में भी उसकी संलिप्तता पाई गई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में चोरी के 10 से अधिक मामलों में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसे पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *