Delhi Dehradun Expressway: वरदान साबित होगा दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे : रोमेश चंद गुप्ता
– शिवा कौशिक –
नई दिल्ली ,दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया जनहित में एक और अमूल्य कार्य है, जी हां ऐसा कहना है भाजपा शाहदरा जिला महामंत्री रोमेश चंद्र गुप्ता का। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से भाजपा और नरेंद्र मोदी ने लोगों को वर्षों से हो रही समस्याओं जैसे घंटों तक लगने वाले जाम और सफर में अधिक समय लगने से निजात दिला दी है। रोमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से जनता बहुत खुश है और एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद इस मार्ग पर यात्रियों का उत्साह भी साफ साफ दिखाई दे रहा है। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि लोगों की वर्षों से लंबी, थकाऊ और जाम से भरी यात्रा अब कहीं अधिक सहज और तेज अनुभव में बदलती नजर आएगी। रोमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि इस नए दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे के जरिए दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब महज ढ़ाई घंटे में ही पूरी की जा सकेगी। रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे बताया कि इस एक्सप्रेस को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा डेवलप किया गया है और यही इसे मैनेज भी करेगी। रोमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे राजधानी के अक्षरधाम मंदिर से शुरू होता है जो इस पूरे प्रोजेक्ट का स्टार्टिंग प्वाइंट है।

रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह एक्सप्रेस वे फास्ट और ईजी जर्नी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और यह कॉरिडोर रास्ते में कई अहम जिलों से होकर गुजरता है जिसमें बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जैसे जिले शामिल हैं, जहां से होता हुआ यह एक्सप्रेस वे आगे बढ़ता है और इसके बाद यह उत्तराखंड में प्रवेश करता है और सीधे देहरादून से जुड़ जाता है जिससे दिल्ली से पहाड़ों का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गया है। रोमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि इस एक्सप्रेस वे पर 113 व्हीक्युलर अंडरपास बनाए गए हैं ताकि लोकल लोगों की आवाजाही बनी रहे और ट्रैफिक में कोई रुकावट न आए। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह नया दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे शानदार है, अद्भुत है। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा जो भी कोई कार्य करती है देश के विकास और जनता की बेहतरी को ध्यान में रखकर ही करती है। रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे कहा कि मैं इतना शानदार दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे बनवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं व जनता को मिली इतनी बड़ी सौगात के लिए उन्हें बधाई देता हूं।



