सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Stabbing: वेलकम इलाके में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Stabbing: वेलकम इलाके में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Delhi के उत्तर-पूर्वी जिले के थाना वेलकम क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें 25 वर्षीय युवक जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत GTB Hospital में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना जनता मजदूर कॉलोनी के ईदगाह रोड पर करीब रात 11 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, जुबैर को पहले फोन कर मौके पर बुलाया गया और जैसे ही वह वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

सूचना मिलने पर Welcome Police Station की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी कर रही है।

लगातार हो रही ऐसी वारदातों ने इलाके की कानून-व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *