Chandni Chowk Congress meeting: चांदनी चौक जिला कांग्रेस संगठन सृजन अभियान
के तहत बैठक आयोजित : मौ.उस्मान
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : चांदनी चौक जिले के तहत संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी संगठन को मज़बूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई | बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष मो. उस्मान ने किया बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर एन. रघुवीरा रेड्डी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

उनके साथ पूर्व मंत्री हारून यूसुफ, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, प्रदेश ऑब्जर्वर सी.पी. मित्तल, विपिन शर्मा, पूर्व विधायक , लोकसभा प्रभारी जगजीवन शर्मा, पूर्व सचिव तरुण कुमार, शिव भाटिया पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह, राजेश जैन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुदित अग्रवाल, आकांक्षा ओला, जिला प्रभारी दीपक भारद्वाज, सिंथिया कुमार,पूर्व पार्षद सतबीर शर्मा, मेहमूद जिया, कृष्ण मुरारी जाटव, ठाकुर दास प्रेरणा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मिर्जा जावेद अली, राहुल शर्मा , वाहिद कुरैशी, कमलेश चौधरी, फुरकान खान, योगेश जैन, जिला पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने पर विशेष जोर दिया गया।

साथ ही यह निर्णय लिया गया कि जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पारदर्शी एवं कार्यकर्ता-आधारित होगी, जिसके अंतर्गत कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से राय ली जाएगी। आगामी दो दिनों में विधानसभा स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें ऑब्जर्वर स्वयं उपस्थित होकर प्रत्येक कार्यकर्ता से मिलेंगे और उनकी राय जानेंगे, ताकि संगठन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और सशक्त किया जा सके। अंत में सभी नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने और आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।



