Home आर्टिकल Delhi Congress organizational Election: विरोधी खेमे में बिखराव का लाभ मिलता दिख...

Delhi Congress organizational Election: विरोधी खेमे में बिखराव का लाभ मिलता दिख रहा है राजकुमार जैन को,बाबरपुर जिले के तहत रायशुमारी अभियान

0
41

Delhi Congress organizational Election: विरोधी खेमे में बिखराव का लाभ मिलता दिख रहा है राजकुमार जैन को,बाबरपुर जिले के तहत रायशुमारी अभियान
-अश्विनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,राजधानी दिल्ली में कांग्रेस का संगठन सर्जन अभियान जोरशोर से चल रहा है | कहा जा रहा है इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता अपनी राय से अपने जिले के अध्यक्ष का रायशुमारी के माध्यम से चुनाव करेगें और अब पार्टी नेत्रत्व की ओर से जिला अध्यक्ष थोंपे नहीं जायेगें | इस अभियान से पार्टी को क्या फायदा नुकसान होगा यह तो मंथन के बाद निकले परिणामों से ही पता चलेगा लेकिन पहले से ही गुटबाजी में उलझी पार्टी और कई धड़ों में बंटती दिख रही है इस सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता | आज हम केवल बाबरपुर जिले की असलियत से अवगत कराते हैं जहाँ से सीटिंग अध्यक्ष राजकुमार जैन है जिन्हें जुबेर अहमद के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद करीब डेढ़ साल पहले कमान सौंपी गयी थी | अपने कार्यकाल के दौरान राजकुमार जैन की पटरी क्षेत्र के कई पूर्व विधायकों के साथ नहीं बैठ सकी इतना ही नहीं जिले के एकमात्र निगम पार्षद हाजी जरीफ जिन्हें पार्टी नें जिले के तहत कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा हुआ है से भी श्री जैन का छतीस का आंकड़ा जगजाहिर है | ऐसे में माना जा रहा था विरोधी गुट के ये तमाम नेता लामबंद हो सन्गठन सर्जन अभियान के तहत राजकुमार जैन को कड़ी चुनोती दे सकते हैं | लेकिन अभी तक के हालात बता रहे हैं राजकुमार जैन का विरोधी खेमा आपस में भी उलझ कर रह गया है जहाँ राजकुमार जैन अपनी सधी हुई टीम के साथ कुशल रणनीति के तहत अपने अभियान को आगे बढ़ा रहे है वहीं उनका विरोधी खेमा अलग-अलग तरीके से अपनी ताल ठोंक रहा है | आलम यह है कि श्री जैन के तमाम विरोधी किसी ना किसी के पक्ष में रायशुमारी में बैटिंग करते दिख रहे हैं |

समझ गये ना आप श्री जैन के विरोधी मत कई धड़ों में बंटने तय है जिसका लाभ श्री जैन को मिलने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता | अभी तक सीमापुरी ,रोहताश नगर विधानसभा के सभी वार्डों में रायशुमायरी हो चुकी है इसके अलावा सीलमपुर तथा बाबरपुर के एक-एक वार्ड में भी यह प्रक्रिया चलाई जा चुकी है जबकि घोंडा विधानसभा के तहत कल यानी वीरवार को रायशुमायरी होनी है | राजकुमार जैन जहाँ जमीनी स्तर पर लोबिंग में जुटे है और पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में टीम के साथ लगे हैं वहीं हाजी जरीफ भी तकरीबन सभी वार्डों में मेहनत करते दिख रहे हैं वहीं सीमापुरी से दलित सम्भावना के तहत बह्म ढीकिया तथा ओं.बी.सी.खाते से जुगल किशोर और रविश पांचाल की दावेदारी की भी चर्चा हैं वहीं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष स्व.रामबाबू शर्मा के पुत्र पूर्व विधायक विपिन शर्मा का नाम भी मजबूती से रोहताश नगर की रायशुमारी में लिया गया है |

हालांकि पूर्व विधायक भीष्म शर्मा नें पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में अपनी दावेदारी को सिरे से ख़ारिज किया था लेकिन रायशुमारी के बाद ही उनके पत्ते खुलने की सम्भावना है क्योकि उन्होंने विधानसभा चुनाव भी लड़ने से मना किया था लेकिन पार्टी के आदेश पर उन्हें मैदान में उतरना पड़ा था लिहाजा वे क्या फैंसला ले उनके अलावा कोई नहीं जानता | जहाँ तक हाजी जरीफ का सवाल है वे विपिन शर्मा,भीष्म शर्मा तथा बह्म ढीकिया के भरोसे ही जंग में कूदे थे लेकिन राजनीती में कब क्या हो जाए कोई टिप्पणी नहीं कर सकता | यह तो तीन दिन बाद ही पता लगेगा कौन कौन अपना पर्चा दाखिल करता हैऔर कौन नहीं लेकिन इतना तय है श्री जैन के विरोधी खेमें की हसरतें पूरी होती नहीं दिखती यह बात अलग है जातीय समीकरण किसी की भी मदद हाईकमान लेवल पर करा दें इस पर चर्चा फिर कभी | आज बस इतना ही …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here